विज्ञापन

Milk Price Hike : महाराष्ट्र में 2 रुपये लीटर बढ़ी दूध की कीमतें, जान लें ताजा रेट

Maharashtra Milk Price Hike: महाराष्ट्र में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले 'मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन' ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है.जिसके बाद गाय का दूध ₹62 और भैंस का दूध ₹78 प्रति लीटर मिलने की संभावना है.

Milk Price Hike : महाराष्ट्र में 2 रुपये लीटर बढ़ी दूध की कीमतें, जान लें ताजा रेट
Maharashtra Milk Price Hike: महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, गाय और भैंस दोनों के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Milk Price Hike: महाराष्ट्र में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ने वाला है. 'मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन' ने राज्य में गाय और भैंस दोनों के दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. दूध की यह नई दरें 11 अगस्त 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी. इसके अलावा, दही और पनीर जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

'मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन' की बैठक में प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हस्के की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद यह फैसला लिया गया.

लागत और डीजल के दाम बढ़ने से लिया फैसला

एसोसिएशन के अनुसार, पिछले कुछ समय में डीजल के दाम ₹10 प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं,जिससे दूध के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च काफी बढ़ गया है और पैकेजिंग के खर्च  में भी करीब 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. इसके अलावा किसानों से खरीदा जाने वाला दूध भी महंगा हो गया है. इन्हीं बढ़ती लागतों को देखते हुए दूध की कीमत ₹2 प्रति लीटर और दही-पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम 10 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

आम जनता के बजट पर पड़ेगा सीधा असर

इस फैसले के बाद अब राज्य में गाय का दूध ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹76 से बढ़कर ₹78 प्रति लीटर मिलने की संभावना है. आने वाले रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों से पहले हुई इस बढ़ोतरी के कारण आम परिवारों के मंछली बजट पर सीधा असर पड़ेगा. एसोसिएशन का कहना है कि अगर वे यह फैसला नहीं लेते तो डेयरी उद्योग और दूध उत्पादकों को भारी नुकसान झेलना पड़ता.इन्हीं नुकसान की भरपाई के लिए यह फैसला लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk Price Hike, Maharashtra Milk Price Hike, Milk Rate Increase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com