विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

महाराष्ट्र : एक और किसान ने की आत्महत्या, तीन दिन में पांचवां मामला

किसान संदीप पर करीब ढाई लाख रुपये का बैंक से लिया गया कर्ज था और सूखे की वजह से उसकी फसल खराब होने के कारण वह ऋण नहीं चुका पा रहा था.

Also Read in
महाराष्ट्र : एक और किसान ने की आत्महत्या, तीन दिन में पांचवां मामला
उस्मानाबाद: महाराष्ट्र में एक और किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पिछले तीन दिन में किसान की आत्महत्या का यह पांचवां मामला है.

पुलिस ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर किसानों द्वारा हाल ही किए गए आंदोलन में 25 वर्षीय संदीप शेल्के भी शामिल हुआ था. संदीप ने यहां कहामसवाड़ी गांव में अपने खेत में लगे एक पेड़ से कथित तौर पर फांसी लगा ली. शेल्के के रिश्ते के भाई ने बताया कि संदीप पर करीब ढाई लाख रुपये का बैंक से लिया गया कर्ज था और सूखे की वजह से उसकी फसल खराब होने के कारण वह ऋण नहीं चुका पा रहा था.

बहरहाल, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शेल्के की आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है.

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Farmer Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com