विज्ञापन

6 साल के बेटे संग 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, पुणे से सामने आया हैरान करने वाला मामला

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में सिग्नेचर पार्क सोसाइटी में 33 साल की महिला ने 6 साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से कूदकर जान दी.

6 साल के बेटे संग 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, पुणे से सामने आया हैरान करने वाला मामला
पति जब ऑफिस में था, तभी महिला ने छलांग लगा ली.
NDTV
पुणे:

पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. थेरगांव-वाकड इलाके की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी सिग्नेचर पार्क में 33 साल की महिला ने अपने 6 साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है.

मृतकों की पहचान एकता भांगड़े (33) और उनके बेटे माधव भांगड़े (6) के रूप में हुई है.

क्या है पूरा मामला?

परिवार पिछले दो साल से सिग्नेचर पार्क सोसाइटी के सातवें फ्लोर पर रह रहा था. मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले एकता के पति मनोज भांगड़े (35) येरवडा में एक IT कंपनी में काम करते हैं.

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मनोज रोज की तरह ऑफिस चले गए थे. घर पर एकता और माधव थे. शाम करीब 6:30 बजे सोसाइटी के लोगों ने बिल्डिंग में तेज आवाज सुनी और नीचे भागे तो दोनों खून से लथपथ पड़े मिले.

18वीं मंजिल पर पहुंचे और लगा दी छलांग

CCTV फुटेज में दिखा है कि घटना से ठीक पहले एकता अपने बेटे को लिफ्ट से 18वीं मंजिल पर ले गई थी. गैलरी की रेलिंग के पास उनके जूते-चप्पल पड़े मिले.

सूचना मिलते ही वाकड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune News, Maharashtra News, Pimpri Chinchwad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com