क्या खाने के लिए कोई इतना दीवाना भी हो सकता है कि उसके पास आग भी लग जाए तब भी खाना खत्म किए बिना वह न उठे. हाल ही ऐसा एक वाकया महाराष्ट्र के भिवंडी में पेश आया. दरअसल, यहां जिस जगह लोगों को शादी का खाना परोसा गया था उसके ठीक पीछे एक मैरिज हॉल में आग लग गई. पीछे आग की लपटें थीं, लेकिन यहां मौजूद लोग खाना खाने में ही लगे नजर आए. सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो लोग अपनी प्लेट में परोसा खाना खाने में व्यस्त हैं, जबकि उनके पीछे मैरिज हॉल में लगी आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं. उनके पीछे मचे इस हंगामे के बावजूद यह दोनों खाना खाते नजर आते हैं.
Wedding pandal catches fire. The guest is torn between checking it out and gobbling the delicious meal.#bhiwandi
— Musab Qazi (@musab1) November 29, 2021
pic.twitter.com/X2w28yKbRi
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र में 1 दिसंबर से पहली क्लास से स्कूल शुरू, छात्रों को शिफ्टों में बुलाया जाएगा
जैसे ही कर्मचारी यह जानने के लिए दौड़ते हैं कि क्या हो रहा है, उनमें से एक को व्यक्ति दुविधा में नजर आता है, लेकिन वह फिर भी अपनी कुर्सी पर बना रहता है और खाने का स्वाद लेना जारी रखता है, हालांकि वह बार बार पीछे मुड़कर देखता है.
कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उठाए ये कठोर कदम
रविवार शाम को अंसारी मैरिज हॉल में आग लगने की यह घटना कथित रूप से पटाखों की वजह से हुई. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार- इस आग में छह दोपहिया वाहन, कुछ कुर्सियां और साज-सज्जा जलकर खाक हो गई. ठाणे नगर निगम के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं