महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म होने के बाद डिप्टी CM को लेकर भी सस्पेंस खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे आखिरकार मान गए हैं. वह गुरुवार को डिप्टी CM पद की शपथ लेने को तैयार हो गए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने शिंदे से सरकार में शामिल होने की गुजारिश की थी. शिंदे ने फैसला लेने के लिए शाम तक का इंतजार करने को कहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे डिप्टी CM के लिए तो मान गए हैं. लेकिन, वह गृह मंत्रालय को लेकर अभी भी अड़े हैं. ऐसे में देखना होगा कि BJP आखिर में क्या फैसला लेती है.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद और राकांपा प्रमुख अजित पवार भी गुरुवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, शिवसेना प्रमुख ने कहा कि शाम तक इंतजार करें. अब सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके अनुसार एकनाथ शिंदे डिप्टी CM पद की शपथ लेने को तैयार हो गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले शिंदे को धन्यवाद देते हुए फडणवीस ने कहा कि मैंने एकनाथ शिंदे से कैबिनेट में बने रहने का अनुरोध किया था . मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे. मुख्यमंत्री पद हमारे बीच सिर्फ एक तकनीकी समझौता है. हम निर्णय लेने के लिए साथ रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे.
इससे पहले शिंदे ने कहा कि ढाई साल पहले, फडणनवीस ने मुख्यमंत्री बनने के लिए मेरे नाम की सिफारिश की थी. इस बार हम मुख्यमंत्री बनने के लिए उनके नाम की सिफारिश करते हैं.
एकनाथ शिंदे ने 27 नवंबर को बड़ा त्याग कर दिया. उन्होंने महाराष्ट्र के CM पद का दावा छोड़ दिया. शिंदे ने कहा, "मैंने कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा. मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया. राज्य को चलाने के लिए केंद्र सरकार का साथ जरूरी है. मुझे पद की लालसा नहीं है. हम लड़ने वाले लोग नहीं हैं. हम काम करने वाले लोग हैं. सरकार बनाने में हम अड़चन नहीं बनेंगे."
शिंदे ने कहा था, "मैंने PM और गृह मंत्री से भी कह दिया है कि महाराष्ट्र में कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है. कोई नाराज नहीं है. कोई गायब नहीं है. यहां कोई मतभेद नहीं है. एक स्पीड ब्रेकर था- महा विकास अघाड़ी. अब वो भी हटा दिया गया है. PM मोदी-अमित शाह का जो भी फैसला लेंगे, वो हमें स्वीकार है. BJP की बैठक में आपका कैंडिडेट चुना जाएगा, वो भी हमें स्वीकार है. हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं