विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2021

महाराष्ट्र: ठाणे की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर 12 दमकल तैनात

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर तैनात है और आग बुझाने का काम जारी है. ये आग कृष्णा प्रमोशन नामक प्लास्टिक कंपनी में लगी है. जब आग लगी तो वहां प्लास्टिक सामग्री बनाने का काम हो रहा था.

महाराष्ट्र: ठाणे की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर 12 दमकल तैनात
 ये आग कृष्णा प्रमोशन नामक प्लास्टिक कंपनी में लगी है.
ठाणे:

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane District) के शहापुर तालुका के वेहलोली गांव में एक प्लास्टिक फैक्ट्री  में भीषण आग लग गई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर तैनात है और आग बुझाने का काम जारी है. ये आग कृष्णा प्रमोशन नामक प्लास्टिक कंपनी में लगी है. जब आग लगी तो वहां प्लास्टिक सामग्री बनाने का काम हो रहा था.

बीती रात कोलकाता के स्ट्रैंड रोड इलाके में भी एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल पर आग लग गई थी. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में कई दमकल कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं. इस बिल्डिंग में ईस्ट रेलवे और साउथ-ईस्ट रेलवे का जोनल ऑफिस है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thane, Thane Fire News, Thane Plastic Factory Fire, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com