महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मरकडवाडी गांव और आसपास के इलाकों में कुछ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग करके "पुनर्मतदान" की कोशिश करने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता उत्तम जानकर और 88 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
एक दिन पहले, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में 200 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मालशिरस विधानसभा सीट से जीतने वाले उत्तम जानकर और अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य धाराओं के अलावा, गैरकानूनी ढंग से एकत्र होने और लोक सेवक द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग 250 से 300 लोग जानबूझकर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग करके "पुनर्मतदान" की कोशिश करने के लिए एकत्र हुए थे और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए उकसा रहे थे.
मरकडवाडी के एक मतदान केंद्र पर हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से हुए मतदान के बाद गिने गए मतों की संख्या को लेकर ग्रामीणों ने संदेह जताया था. इसके बाद उन्होंने अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग करके "पुनर्मतदान" करने की कोशिश की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं