महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड से 9 मरीजों की मौत हो गई है. सरकार के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य में एक दिन में 1115 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. अभी महाराष्ट्र में कोविड के 5421 एक्टिव केस हैं. इनमें से 1577 केस मुंबई में मिले हैं.
नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 81,52,291 के हो चुके हैं. अब तक 1,48,470 मौतें हुई हैं. राजधानी मुंबई में कोरोना से अब तक 19752 मौतें हुई हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
XBB.1.16 के कारण बढ़ रहे केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट XBB.1.16 के कारण देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. मंत्रालय के मुताबिक, हालांकि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती की दर बेहद कम है. मतलब कोरोना संक्रमित मरीज घर पर ही ठीक हो जा रहे हैं.
560 मरीज हुए डिस्चार्ज
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण को मात देकर 560 मरीज ठीक हुए. इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 79,98,400 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए. राज्य में रिकवरी रेट 98.11 प्रतिशत है.
BMC ने मास्क पहनने का दिया निर्देश
मुंबई में रोजाना करीब 200 से अधिक केस मिलने के बाद बीएमसी भी सतर्क हो गई है. बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने मुंबई में 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने को कहा है. अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों, मेडिकल टीम, कर्मचारियों, मरीजों और विजिटर के लिए भी मास्क का इस्तेमाल जरूरी है.
देश में कोरोना का हाल
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटे में कोरोना के 7830 नए केस सामने आए हैं. इस दौरान 14 लोगों की जान भी गई. 7 महीने बाद नए केस साढ़े 7 हजार से ज्यादा आए हैं. 31 अगस्त को 7946 केस मिले थे. इसके साथ ही देश में एक्टिव केस 40 215 हो गए हैं. इससे पहले 23 सितंबर को देश में 41818 लोगों का इलाज चल रहा था. एक ही दिन में कोरोना के नए मामलों में 2154 की बढ़ोतरी हुई है. मंगलवार को देश में 5676 मामले सामने आए थे.
ये भी पढ़ें:-
कोरोना के फिर बढ़ने लगे मामले, नेपाल में तीन महीने बाद कोविड-19 के कारण हुई पहली मौत
कोरोना के बढ़ते मालों के बीच पहचानें XBB 1.16 के लक्षण, बचाव के साथ रखें इन बातों का ध्यान
कोरोना Endemic स्टेज में, 10 दिनों तक बढ़ेंगे केस, फिर कम होने की संभावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं