विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2025

महाकुंभ 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह परिवार संग पहुंचे प्रयागराज, संगम तट पर लगाएंगे आस्था की डुबकी

अमित शाह ने कहा था कि धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में वह संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हैं.

(फाइल फोटो)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी यानी कि आज महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं. यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. बता दें कि वह अपने परिवार के साथ संगत तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ यहां मंत्रीमंडल के मंत्री भी मौजूद रहे.

योगी आदित्यनाथ ने किया अमित शाह का स्वागत 

अमित शाह ने भी एक्स पर किया था पोस्ट

इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में वह संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हैं. शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है. कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है."

उन्होंने आगे कहा "आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं." अमित शाह सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करेंगे. गृह मंत्री के पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने की उम्मीद है.

बता दें कि महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा. (इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah In Mahakumbh, Amit Shah Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com