मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़कर सेल्फी ले रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. शाहपुर थाने के प्रभारी शिवनारायण मुकाती ने रविवार को बताया कि घटना बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर शाहपुर में माचना नदी पर बने रेलवे पुल पर शनिवार शाम को हुई.
मध्यप्रदेश की गौशाला में मृत मिलीं कई गायें, संचालक पर FIR दर्ज, पद से हटाया
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश सिंह उइके (21) और मनिल मर्सकोले (19) के रूप में हुई है. ये दोनों आपस में अच्छे दोस्त थे और घर से शादी में जाने का कहकर रेलवे पुल पर पहुंचकर सेल्फी ले रहे थे. इसी दौरान अचानक बागमती एक्सप्रेस आयी जिससे कटकर दोनों की मौत हो गई. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मध्यप्रदेश के सागर जिले में अनुसूचित जाति के दूल्हे की बारात पुलिस के पहरे में निकली
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं