विज्ञापन

सिवान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 6 लोगों की मौत, बिना लाइसेंस घर में अवैध तरीके से बन रहे थे पटाखे

पुलिस ने कहा कि खतरा अभी भी बना हुआ हैं, क्योंकि किसी और घर में भी बारूद हो सकता हैं, जो कभी भी ब्लास्ट हो सकता हैं. इस घटना के बाद से सिवान पुलिस पूरे जिले में चेकिंग अभियान चला रहीं हैं.

सिवान पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 6 लोगों की मौत, बिना लाइसेंस घर में अवैध तरीके से बन रहे थे पटाखे
बिहार के सिवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़ी.
NDTV
  • बिहार के सिवान के अलमापुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में छह लोगों की मौत हो गई
  • मृतकों में एक परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, कई लोग घायल भी हुए हैं
  • ब्लास्ट की वजह से पूरे मकान के परखच्चे उड़ गए और आसपास के घरों को खाली करा दिया गया है
पटना:

बिहार के सिवान के अलमापुर गांव में एक घर के अंदर चल रही अवैध पटाका फैक्ट्री में अचानक हुए ब्लास्ट हुए ब्लास्ट में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं.मरने वालों में 72 साल के अमरुद्दीन मियां,मुस्कान, सिमरन,नुशरत जहां, भोला सिंह शामिल हैं. भोला सिंह इस घर में मजदूरी करता था.  वहीं कई लोग घायल हुए हैं. ऐहतियातन आस पास के घरों को खाली करा लिया गया है.  धमाका होते ही पूरे मकान के परखच्चे उड़ गए.  धमाका शुक्रवार को गांव के अमरुद्दीन मियां के घर में हुआ.

घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका

इस घर में पिछले कई सालों से अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे. पुलिस का कहना है कि इस काम के लिए उनके पास नया लाइसेंस नहीं था. शुक्रवार देर शाम हुए इस हादसे से गांव में हड़कंप मच गया. जिस द भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया हैं.इस घटना के बाद सिवान के डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचे. FSL की टीम और बॉम्ब स्कॉड की टीम मौके पर हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी हैं.गांव में हुई इस लापरवाही को देखते हुए स्थानीय जामों के थाना प्रभारी और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया. 

गांव से बाकी घरों से भी बारूद जब्त

पुलिस ने कहा कि खतरा अभी भी बना हुआ हैं, क्योंकि किसी और घर में भी बारूद हो सकता हैं, जो कभी भी ब्लास्ट हो सकता हैं. गांव के मुखिया ने बताया कि इस घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद से सिवान पुलिस पूरे जिले में चेकिंग अभियान चला रहीं हैं. गांव से बाकी घरों से अवैध पटाखे और बारूद जब्त किया जा रहा हैं. पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

दो घंटे तक रुक-रुककर हुए धमाके

 बड़हरिया प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र स्थित आदमपुर गांव में पटाखा कारोबारी के घर में भीषण विस्फोट हुआ. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, पटाखों में आग लगने के बाद करीब दो घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे. विस्फोट इतना जोरदार था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और इलाके में अफरातफरी मच गई. एक ही जिले में पटाखों से जुड़े हादसे बार-बार होने से अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-बिहार के सिवान में पटाखा बनाते समय फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 3 लोगों की मौत; कई घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siwan News, Bihar Blasts, Firecrackers Accident, Firecracker Blast, Illegal Firecracker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com