विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2024

मध्य प्रदेश : टीचर ने छात्र की मौत का झूठा बहाना बनाकर ली छुट्टी तो स्कूल ने किया निलंबित

अधिकारियों के अनुसार पटेल ने 27 नवंबर को छुट्टी ली और उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किया कि स्कूल के कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई है और वह अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश : टीचर ने छात्र की मौत का झूठा बहाना बनाकर ली छुट्टी तो स्कूल ने किया निलंबित
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मऊगंज:

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को एक छात्र की मौत का झूठा हवाला देकर छुट्टी लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी हीरालाल पटेल जिले के चिगरिका टोला में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है.

अधिकारियों के अनुसार पटेल ने 27 नवंबर को छुट्टी ली और उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किया कि स्कूल के कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई है और वह अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब छात्र के पिता को शिक्षक के नोट के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की क्योंकि उनका बेटा जीवित और स्वस्थ है.

मऊगंज के जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पटेल को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, Teacher Suspended, Teacher Suspended In Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com