विज्ञापन

'मालण बाबा' बकरे की अंतिम यात्रा में रोए और नाचे भी ग्रामीण, बड़वानी में दी गई दिल छू लेने वाली विदाई

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के बांडी हरणगांव में पालतू बकरे 'मालण बाबा' की मौत पर ग्रामीणों ने अनोखी मिसाल पेश की. ग्रामीणों ने बैलगाड़ी को सजाकर ढोल-बाजों के साथ बकरे की अंतिम यात्रा निकाली और हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया. 

'मालण बाबा' बकरे की अंतिम यात्रा में रोए और नाचे भी ग्रामीण, बड़वानी में दी गई दिल छू लेने वाली विदाई
barwani malan baba goat funeral procession villagers tribute

बड़वानी जिले से एक दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां अंजड थाना क्षेत्र के बांडी हरणगांव गांव में इंसानियत और पशु प्रेम की मिसाल पेश की गर्ग. गांव में एक बकरे की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देते विदा किया. ढोल-बाजों के साथ बकरे 'मालण बाबा' की शवयात्रा निकाली और हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया. बकरे की इस तरह की अनोखी विदाई की चर्चा अब  पूरे इलाके में हो रही है. 

barwani malan baba goat funeral.

barwani malan baba goat funeral.

मालण बाबा के नाम पर छोड़ा गया था बकरा 

बांडी हरणगांव गांव के ग्रामीणों के अनुसार, यह बकरा स्थानीय लोकदेवता मालण बाबा के नाम पर छोड़ा गया था. गांव के लोग उसे स्नेहपूर्वक "मालण बाबा" कहकर ही पुकारते थे. बकरा कई वर्षों से गांव में सभी लोगों के बीच रहता था, उसने कभी किसी बच्‍चे या बुजुर्ग को नुकसान नहीं पहुंचाया. इसी वजह से उसकी मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे पूरे सम्मान के साथ विदाई देने का फैसला किया.

barwani malan baba goat funeral procession villagers tribute

barwani malan baba goat funeral procession villagers tribute

गांव भर में घूमी शवयात्रा

"मालण बाबा" यानी बकरे की अंतिम यात्रा के दौरान बैलगाड़ी पर उसके शव को सजाकर रखा गया और ढोल-बाजों के साथ गांव भर में शवयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. शवयात्रा गांव से निकलकर बाहर स्थित नाले के पास पहुंची, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार बकरे का अंतिम संस्कार किया गया. 

barwani malan baba goat funeral

barwani malan baba goat funeral

नम आंखों से दी विदाई 

बकरे की शवयात्रा में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने प्रिय पशु को अंतिम विदाई दी. ग्रामीणों का यह कदम पशुओं के प्रति संवेदनशीलता, आस्था और अनूठे प्रेम की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है. 

लापता तोते का पता बताओ 50 हजार ले जाओ; 'शाकुंतला' से बिछड़ने पर परिवार बेचैन, शहरभर में दौड़ाए पोस्टर

barwani malan baba goat funeral: बकरे की शवयात्रा में उमड़ा गांव.

barwani malan baba goat funeral: बकरे की शवयात्रा में उमड़ा गांव.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Barwani News, Goat, MP News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com