मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी रेत नीति में संशोधन करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लाभार्थियों को अपना घर बनाने लिए रेत मुफ्त में मिल सके. मुख्यमंत्री ने सोमवार को सिंगरौली जिले के चितरंगी कस्बे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. चौहान ने कहा, ‘‘पीएमएवाई के लाभार्थियों को रेत की ऊंची कीमतों के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए मैं घोषणा करता हूं कि पीएमएवाई लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मुफ्त में रेत मिलेगी. इस उद्देश्य के लिए प्रदेश की रेत नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे.''
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 की सूची में रह गए नामों को शामिल करने के लिए एक और सर्वेक्षण किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना के तहत अधिक से अधिक गरीब परिवारों को अपना घर मिले. चौहान ने इस मौके पर चितरंगी कस्बे के समग्र विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की. इनमें एक मिनी स्टेडियम, कई सड़कों का निर्माण शामिल है. उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत 1,663 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नल जल योजना की आधारशिला भी रखी गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं