प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के तहत सरकार ने 3.53 लाख नए घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा सेंट्रल सैंक्शनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (CSMC) की बैठक में दी गई.
इस योजना के तहत 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में घर बनाए जाएंगे. यह घर बेनिफिशियरी-लेड कंस्ट्रक्शन (BLC) और अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP) के तहत बनाए जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को घर उपलब्ध कराना है. खासतौर पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर समुदाय, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए यह योजना फायदेमंद है.
- इस योजना के तहत 2.67 लाख से ज्यादा घर सिर्फ महिलाओं (सिंगल वुमन और विधवा) को आवंटित किए गए हैं.
- इस योजना में 90 घर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को आवंटित किए गए हैं.
- अनुसूचित जाति (SC) के लिए: 80,850 घर स्वीकृत किए गए.
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए: 15,928 घर स्वीकृत किए गए.
- OBC वर्ग के लिए: 2,12,603 घर मंजूर किए गए.
यूपी सरकार की खास पहल
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद की घोषणा की है: जिसक् तहत 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को ₹30,000 की सहायता दी जाएगी. वहीं, 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं, विधवाओं और अलग रह रही महिलाओं को ₹20,000 की मदद दी जाएगी.
अब तक 118.64 लाख घरों को मंजूरी, 92 लाख घरों का निर्माण पूरा
PMAY-शहरी योजना को 2015 में लॉन्च किया गया था.अब तक 118.64 लाख घरों को मंजूरी दी जा चुकी है.92 लाख घरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है और लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं.1 सितंबर 2024 से देशभर के शहरी इलाकों में 1 करोड़ नए लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए 'सभी के लिए आवास' मिशन शुरू किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं