सतना जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने 11 जून को विवादित बयान दिया.
भोपाल:
मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन को लेकर सतना के ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने विवादित बयान दिया है. 11 जून को दिलीप मिश्रा ने राज्य में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैय्या की मौजूदगी में कहा, ''राहुल भैया के नेतृत्व में यानी आदरणीय अजय सिंह जी के नेतृत्व में उन किसानों को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. और इस बात की कसम खाके यहां से जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश के प्रतिपक्ष के नेता राहुल भैया के नेतृत्व में आने वाले समय में सतना जिले का किसान इस सरकार के ऊपर गोली चलाएगा.'' दिलीप मिश्रा दरअसल इसके माध्यम से राज्य की शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साध रहे थे.
इस मसले पर NDTV से बात करते हुए कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी जी की विचारधारा पर आधारित पार्टी है. कांग्रेस शांति से मसलों को सुझलाने में विश्वास रखती है. अगर किसी ने ऐसा कहा है तो यह ठीक नहीं है.
दरअसल इससे पहले भी मध्य प्रदेश में किसानों को भड़काने वाले कुछ कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आए हैं. कांग्रेस के नेता और रतलाम जिला पंचायत के उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ का 3 जून का वीडियो सामने आया था. उन्होंने रतलाम में भाषण दिया था. इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मेरी बात सुनो. ये दम रखना है कि एक भी गाड़ी आ जाए तो जला दो. थाना-पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है.अगर मैं गिरफ्तार हो जाऊं तो आपकी जवाबदेही है. डरने की जरूरत नहीं है. हमें जो करना पड़ेगा करेंगे.
इसी तरह का दूसरा वीडियो शिवपुरी की विधायक शकुंतला खटीक का सामने आया है. हालांकि इस वीडियो का संबंध मालवा में हो रहे किसानों के आंदोलन से नहीं दिख रहा. क्योंकि शिवपुरी ग्वालियर के करीब है, मध्य प्रदेश ऊपरी इलाका है और हिंसा मालवा में हो रही है, लेकिन वह जिस तरह वीडियो में थाने में आग लगा दो. थाने में आग लगा दो कहती दिख रही हैं....वह अपने आसपास खड़ी भीड़ को उकसा रही हैं. इस पूरे मामले पर कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि हम सरकार पर दबाव बनाने के लिए कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करते.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Madhya Pradesh, Satna, Dilip Mishra, Congress Leader Ajay Singh, Mandsaur Violence, Shivraj Singh Chauhan, Madhya Pradesh Congress