विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

MP: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हाफ डे बंद, पूर्व मंत्री समेत कई हिरासत में

भोपाल के एक पेट्रोल पम्प के मालिक ने बताया, ‘‘पुलिस मेरे पेट्रोल पंप पर सुबह आई और उसे खोलने के लिये कहा. वहीं दूसरी और कांग्रेस कार्यकता हमें अपना पंप बंद रखने के लिये अनुरोध कर रहे हैं. इससे हम बीच में फंस गये हैं.’’

MP: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हाफ डे बंद, पूर्व मंत्री समेत कई हिरासत में
भोपाल:

देश भर में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधे दिन के बंद का शनिवार को मिलाजुला असर रहा. इस दौरान भोपाल में पूर्व मंत्री पी सी शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. बंद के बावजूद भोपाल में कई स्थानों पर दुकानें खुली रहीं. 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे बंद को लोगों का समर्थन मिल रहा है जबकि भाजपा सरकार ज़बरदस्ती दुकानें खुलवा रही है. वहीं, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के बंद का प्रदेश में कोई असर नहीं है और यह पूरी तरह विफल साबित हुई है.

कांग्रेस MLA की विवादित टिप्पणी पर कंगना रनौत ने दी धमकी, दिग्विजय सिंह ने अब कही ये बात 

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, "हम दुकानदारों से अनुरोध कर रहे थे कि वह अपने शटर बंद रखें. तभी मुझे अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के छह नंबर स्टॉप के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया और इसके बाद हमें केन्द्रीय जेल परिसर में लाया गया है." प्रदेश के इन्दौर सहित कुछ जिलों से पुलिस और प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबरें हैं.

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कंगना रनौत को कहा 'नाचने-गाने वाली'

भोपाल के एक पेट्रोल पम्प के मालिक ने बताया, ‘‘पुलिस मेरे पेट्रोल पंप पर सुबह आई और उसे खोलने के लिये कहा. वहीं दूसरी और कांग्रेस कार्यकता हमें अपना पंप बंद रखने के लिये अनुरोध कर रहे हैं. इससे हम बीच में फंस गये हैं.'' मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 20 फरवरी को प्रदेश में आधे दिन के बंद का आह्वान किया है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सरकार को जगाने के हमारे प्रयास में शामिल हों.'' 

इसबीच, मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के सचिव नकुल शर्मा ने कहा कि एक प्रमुख तेल कंपनी के प्रीमियम पेट्रोल की कीमत भोपाल में 102.26 रुपये प्रति लीटर है जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमत 98.58 रुपये और डीजल 89.21 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है.


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Congress, Bandh Call By Congress, MP Half Day Bandh, Petrol Diesal Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com