विज्ञापन

LPG Shortage: रसोई गैस सिलेंडर की टेंशन दूर, बुकिंग 40% घटी, प्रोडक्शन से सप्लाई तक 10 बड़े कदमों का ऐलान

LPG Gas Cylinder Shortage: सरकार गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर एक्शन ले रही है. इसे रोकने के लिए 6000 रेड्स हुई हैं. UP में 1100 छापेमारी कर करीब 1000 एलपीजी सिलेंडर सीज किए गए हैं. गैस किल्लत दूर करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं, जानें सबकुछ.

LPG Shortage: रसोई गैस सिलेंडर की टेंशन दूर, बुकिंग 40% घटी, प्रोडक्शन से सप्लाई तक 10 बड़े कदमों का ऐलान
LPG Gas Cylinder Shortage: गैस पर सरकार का एक्शन प्लान (AI फोटो)
  • मिडिल ईस्ट जंग की वजह से LPG गैस की किल्लत की शिकायतें आई हैं, पर सरकार ने आपूर्ति को सामान्य बताया
  • एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में अभी भी कुछ चिंता बनी है, लेकिन पैनिक बुकिंग में काफी कमी आई है
  • सरकार ने कमर्शियल सिलेंडरों पर प्रतिबंध जारी रखा है, उन्हें जरूरत का केवल बीस प्रतिशत गैस मिल रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में जो हालात हैं उसकी वजह से LPG गैस की किल्लत की शिकायत लोग कर रहे हैं, खासकर कमर्शिल गैस की आपूर्ति न हो पाने से स्ट्रीट फूड और होटल, रेस्टोरेंट्स कारोबारी परेशान हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि किल्लत जैसा कुछ नहीं है. LPG सिलेंडरों की सप्लाई नॉर्मल हो रही है. हालही में हॉर्मुज के रास्ते मिडिल ईस्ट से गैस के टैंकर भी भारत पहुंचे हैं. इसीलिए गैस को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है. सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है.  पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने क्या कहा, सबकुछ डिटेल में जानें.  

ये भी पढ़ें- LPG Shortage: रसोई गैस सिलेंडर की चिंता दूर! बुकिंग से लेकर सप्लाई तक 3 दिन में सरकार का 10 बड़े कदमों का ऐलान

ये भी पढ़ें- LPG Shortage: जंग आगे बढ़ी तो रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं? सप्लाई पर एक्शन प्लान तैयार, 10 दिन में सरकार के 10 बड़े फैसले

PTI फोटो.

PTI फोटो.

  • घरेलू पीएनजी की आपूर्ति भी 100 प्रतिशत सुचारू रूप से चल रही है. हालांकि सुजाता शर्मा ने ये भी माना कि एलपीजी की स्थिति अभी भी चिंता का विषय है. गैस वितरकों के पास अभी भी लाइनें देखी जा रही हैं, लेकिन पैनिक खरीदारी अब पहले से घटी है. पैनिक बुकिंग में 40% की कमी देखी जा रही है.
  •  13 मार्च को पैनिक बुकिंग का आंकड़ा 87.7 लाख के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जो 18 मार्च को घटकर 56-57 लाख पर आ गया है.गुरुवार को सिर्फ 57 लाख रिफिल रिक्वेस्ट मिली थीं और ऑनलाइन बुकिंग का आंकड़ा बढ़कर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है. 
  • पिछले तीन दिनों में 5600 से ज्यादा एलपीजी कंज्यूमर्स ने पीएनजी कनेक्शन लिए हैं. बता दें कि मंत्रालय ने उन एलपीजी कंज्यूमर्स से भी पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपील की, जो ऐसा करने में सक्षम हैं. 
  • सरकार ने माना कि LPG सिलेंडरों की बुकिंग भले ही अब सामान्य होने लगी है लेकिन कमर्शियल सिलेंडर्स को लेकर प्रतिबंध अभी भी लागू है. जरूरत का सिर्फ पांचवां हिस्सा (20 प्रतिशत) ही उनको मिल पा रहा है.
  • सरकार  परिवारों को LPG गैस आपूर्ति में प्राथमिकता दे रही है. गैस की आपूर्ति अभी भी चिंताजनक है लेकिन एजेंसियों के पास गैस का स्टॉक खत्म नहीं हुआ है. हालांकि गैस आपूर्ति की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन किसी भी वितरक के पास भंडार पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. 
  • पिछले दो हफ्ते में घरेलू गैस उत्पादन में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. पब्लिक सेक्टर की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियां बुकिंग के साथ तालमेल बिठाने के लिए एक्ट्रा शिफ्ट्स में काम कर रही हैं.
  • LPG की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ाकर 94 प्रतिशत किया गया है,  जबकि ओटीपी सिस्टम 83 प्रतिशत तक पहुंच गया है. कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए राज्यों में छापेमारी की जा रही है. साथ ही FIR दर्ज करने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है. 
  • सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग की कुछ शिकायत भी आ रही है. ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को रोकने के लिए कल 6000 रेड्स हुई हैं. UP में 1100 छापेमारी कर करीब 1000 एलपीजी सिलेंडर सीज किए गए हैं. 17 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है.
  • केंद्र सरकार ने 18 मार्च को सभी राज्य सरकारों को चिट्ठी लिखकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिए हैं. साथ ही केरोसिन जैसे वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए गए हैं. 
  • क्रूड ऑयल सिचुएशन नॉर्मल है. रिटेल पंप पर ड्राई आउट कहीं भी रिपोर्टेड नहीं है. डोमेस्टिक पीएनजी और सीएनजी की 100% सप्लाई सुनिश्चित की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com