विज्ञापन
14 minutes ago

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर में मौसम ने बीते दो दिनों की तरह आज भी अपना रुख बरकरार रखा है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने बताया कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कभी-कभी 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण आंकड़ों के अनुसार, एनसीआर के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई अब ग्रीन और येलो जोन में पहुंच गया है. अलीपुर में एक्यूआई 91, आया नगर में 90 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 96 दर्ज किया गया, जो ग्रीन श्रेणी में आता है. 
 

Breaking News Live Updates:

मुंबई मेट्रो के कार्यों को मिलेगी गति: सरकार ने जारी किए 1,500 करोड़ रुपए

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा हाथ में लिए गए मेट्रो प्रोजेक्ट्स के काम में अब और तेजी आएगी. महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास विभाग ने मेट्रो कार्यों के लिए फंड का वितरण कर दिया है. नगर विकास विभाग ने कुल 1,500 करोड़ रुपए की राशि वितरित की है और सबसे बड़ा हिस्सा 1061.77 करोड़ MMRDA को दिया गया है. मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन MMRC को 241.76 करोड़ का फंड मिला है. 

पुणे और नागपुर नगर निगम क्षेत्रों में चल रहे मेट्रो कार्यों के लिए 196.47 करोड़ रुपए का राजस्व आवंटित किया गया है. यह राशि नगर निगम क्षेत्रों में संपत्ति की खरीद-बिक्री पर लगने वाली 1% अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी के माध्यम से एकत्र की गई है. 

इस निधि का उपयोग मेट्रो परियोजनाओं के लिए लिए गए कर्ज के पुनर्भुगतान, ब्याज के भुगतान या सीधे निर्माण कार्य के लिए किया जा सकेगा. 

पुणे: लॉ कॉलेज में आंदोलन करने वाले 17 छात्रों पर मामला दर्ज

पुणे के आईएलएस लॉ कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले करीब 17 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में ABVP और अन्य छात्रों के विरुद्ध गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जमा करने और नारेबाजी करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है. कॉलेज प्रशासन का आरोप है कि छात्रों ने बिना अनुमति के प्राचार्य के केबिन के बाहर धरना दिया और परिसर में शांति भंग की. 

पुलिस शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आंदोलन के कारण प्रशासनिक कार्यों में बाधा आई और कर्मचारियों को आने-जाने से रोका गया. यह पूरा विवाद 16 मार्च को छात्रों द्वारा कॉलेज में बेहतर सुविधाओं और संसाधनों की मांग को लेकर शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है. 

मथुरा: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वृंदावन के दौरे पर हैं. इस दौरान राष्‍ट्रपति मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. 

अहमदाबाद के अंबाजी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

अहमदाबाद के अंबाजी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े. 

हरिद्वार के माया देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के हरिद्वार में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन हरिद्वार के माया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com