LokSabha Election Result: लोकसभा की 542 सीटों की तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही है बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. केंद्र में कौन कब्जा जमाएगा, ये तो कुछ ही देर में साफ हो ही जाएगा. इसके साथ ही मुसीबत को बीजेपी के लिए है. जिस तरह के आंकड़े अभी सामने आ रहे है, ऐसे में सवाल यह है कि बीजेपी (BJP Seat Share) अकेले दम पर सरकार कैसे बना पाएगी. बीजेपी का सीट शेयर तो काफी गिरता नजर आ रहा है. एनडीए 296 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि INDIA गठबंधन 234 पर बढ़त बनाए हुए है. लेकिन बात अगर बीजेपी की करें तो वह 242 सीटों पर सिमटती दिख रही है, जो कि पिछले चुनाव की अपेक्षा बहुमत से काफी दूर है. बहुमत का जादुई आंकड़ा 272 है. लेकिन बीजेपी अकेले दम पर इस आंकड़े तक पहुंचती नहीं दिख रही है.
ये भी पढ़ें- LIVE: Lok Sabha Election Result 2024 | राज्य सूची
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या सच हो रही केजरीवाल की भविष्यवाणी?
गौर करने वाली बात यह है कि आंध्र प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में बीजेपी से ज्यादा एनडीए के साथी दल ज्यादा असरदार साबित हो रहे हैं. सवाल ये है कि बीजेपी पर आखिर किसकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की वो बात दिमाग में लगातार घूम रही है, जब उन्होंने ये दावा किया था कि लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा. उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि योगी को यूपी के तख्त से हटा दिया जाएगा. अब हालात भी कुछ इसी तरह के बनते दिख रहे हैं.
बीजेपी क्या अकेले दम पर बना पाएगी सरकार?
बात अगर 2014 और 2019 की करें तो बीजेपी अकेले के दम पर बहुमत में थी. वह किंग मेकर थी. लेकिन इस चुनाव में अब तक वह किंग मेकर की भूमिका में नजर नहीं आ रही है. उसको सबसे ज्यादा सीटों का नुकसान उत्तर प्रदेश, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल में उठाना पड़ा है. उत्तर प्रदेश में साल 2019 में बीजेपी के पास 62 सीटें थीं, जो अब घटकर 31 पर आती दिख रही हैं. वहीं बंगाल में पिछली बार बीजेपी 18 सीटें जीती थी, जो अब घटकर महज 8 होती दिख रही हैं. बिहार में भी हाल कुछ अलग नहीं है. पिछले चुनाव बीजेपी ने अकेले दम पर बिहार में 39 सीटें जीती थीं, जो कि अब घटकर 31 पर सिमटती नजर आ रही हैं. ये बीजेपी के लिए किसी बड़े नुकसान से कम नहीं है.
बिहार-आंध्र में बीजेपी के सहयोगी दलों का डंका
बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार का डंका बज रहा है. एनडीए के सीट बंटवारे के तहत बीजेपी ने 17 और जेडीयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा है. चिराग की एलजेपी को पांच मांझी और कुशवाहा के दलों को 1-1 सीट मिली थी. रुझानों में बीजेपी 12 और जेडीयू 15 सीटों पर आगे चल रही है. हम भी एक सीट पर बढ़त बनाए है. वहीं आध्र प्रदेश में भी एनडीए के सहयोगी दल टीडीपी का डंका बज रहा है. टीडीपी 25 सीटों में से 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी 3 सीटों पर आगे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं