विज्ञापन

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, लंबी बहस और हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी

लोकसभा ने लंबी चर्चा और सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बाद एंटी पेपर लीक बिल को ध्वनि मत से पारित हो गया है.

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, लंबी बहस और हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है. मॉनसून सत्र में लंबी चर्चा के बाद ध्वनि मत से यह बिल पास हो गया है. हालांकि बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर दोनों पक्षों में खूब तनातनी दिखी. स्पीकर ओम बिरला ने एंटी पेपर लीक बिल के पारित होने का ऐलान किया और कल तक के लिए  सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

लोकसभा में बिल पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब इतने अहम बिल पर चर्चा हो रही हो, तो सुझाव देने के बजाय इस पर राजनीति की जा रही है. विपक्ष के नेता ने जिस असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, वह हैरान करने वाली है. मुझे हैरानी होती है कि क्या उन्हें संसदीय कामकाज के बुनियादी नियमों की भी जानकारी है. इस देश के युवाओं को, जो देश का भविष्य हैं, 'मूर्ख' कहने से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?'

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, '21 जुलाई को विपक्ष के नेता शायद किसी खास सोच के चलते प्रधानमंत्री आवास के बाहर जाकर बैठ गए. ऐसा लग रहा था कि उनकी दिली इच्छा थी कि देश उन्हें चुने और 7 पीएम हाउस में बिठाए. जब ​​यह इच्छा पूरी नहीं हुई, तो वे निराश और हताश हो गए और 7 लोक कल्याण मार्ग के गेट पर जाकर बैठ गए. जब ​​उन्हें बहुत विनम्रता से यह समझाने की कोशिश की गई कि ऐसा व्यवहार उनके कद के अनुरूप नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें बस वहां से हटा दिया जाए.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anti Paper Leak Bill, Anti Paper Leak Bill Debate, Anti Paper Leak Kanoon, Anti Paper Leak Kanoon Me Saja Aur Jurmana, Anti Paper Leak Bill In Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com