BJP-Congress Vote Share: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान अब नतीजे में बदल रहे हैं. एनडीए गठबंधन अब तक बढ़त बनाए हुए है, लेकिन उसका प्रदर्शन उसके चुनाव पूर्व किए गए दावे के मुकाबले बहुत कमजोर है. वहीं, विपक्ष के इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहा है. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 की तुलना में बीजेपी का वोट प्रतिशत गिरा है. लेकिन कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है.
जानकारी के अनुसार 2019 में बीजेपी ने कुल वोटों का लगभग 37.36% हासिल किया था, इस बार के अब तक के रुझानों से पता चलता है कि बीजेपी को 36.77% वोट शेयर मिल सकता है. वहीं, कांग्रेस को 21.82% वोट शेयर मिल सकते हैं. 2019 के चुनावों में दर्ज 19.49% की तुलना में लगभग 2.33 प्रतिशत अंक अधिक है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बीजेपी के लिए यह नतीजें चैंकाने वाला है. उत्तर प्रदेश की 80 में से सिर्फ 32 सीटों पर आगे चल रही है. 2019 के चुनाव में 62 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी. पश्चिम बंगाल में, तृणमूल कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है. टीएमसी ने 2019 में 22 सीटें जीती थीं.
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीट शेयर के मामले में अपना प्रदर्शन बेहतर किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जहां सिर्फ 52 सीटें जीती थीं, वहीं इस चुनाव में वह 100 के पार जा रही है.
लोकसभा चुनाव के नतीजे काफी हद तक साफ हो चुके हैं. 543 सीटों में से 542 सीटों पर काउंटिंग हुई. अभी तक के रुझानों में BJP की अगुवाई वाला NDA 290 के पार है. लेकिन अकेले BJP बहुमत से दूर है. लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है. जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी दलों के INDIA अलायंस 233 सीटें पर आगे है.
ये भी पढ़ें:-
PM Modi Speech live: लोकसभा चुनावों में BJP बहुमत से दूर, रात 8 बजे PM मोदी का संबोधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं