देशभर में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) होने हैं. वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार भी जोरों पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के पीलीभीत पहुंचे. यहां पर वह एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (PM Modi In Pilibhit) में आशीर्वाद देने आए परिवारजनों को आश्वस्त करता हूं कि आपके जीवन को आसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. मेरे जीवन का हर पल, हर क्षण जनसेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है. विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक पर पीएम मोदी ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'इंडिया ब्लॉक से कोई उम्मीद नहीं रखी जा सकती है,'वे सरदार पटेल को सम्मान नहीं देना चाहते.
पीम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके इंडी गठबंधन को देश की महान विभूतियों का अपमान करने में भी संकोच नहीं होता. कांग्रेस के या समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आज तक कभी स्टैच्यू आफ यूनिटी नहीं गए। ये लोग विदेश घूम आते हैं, लेकिन अपने ही देश में सरदार पटेल की प्रतिमा का दर्शन नहीं करते।
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"भारत जो ठान लेता है, उसे हासिल करता है"
बता दें कि पीलीभीत से वरुण गांधी मौजूदा सांसद हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उसको दोबारा टिकट नहीं दिया है. इस सीट से पार्टी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए जतिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. पीएम मोदी जतिन प्रसाद के समर्थन में रैली के लिए पीलीभीत पहुंचे. उसके साथ मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. यहां की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत जो भी ठान लेता है, उसे हासिल करके रहता है.
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ...हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ...भारत में हुए जी-20 सम्मेलन… pic.twitter.com/b5l3JIAWwf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2024
"नीयत ठीक हो, तो नतीजे भी सही मिलते हैं"
आज नवरात्रि का पहला दिन है साथ ही गुरुनानक देव की जयंती भी है. इस मौके पर पीएम मोदी ने पीलीभीत की जनता से कहा कि आज हर कोई भक्ति,शक्ति की उपासना में डूबा है. पर्व के बीच माताएं-बहनें आशीर्वाद देने आई हैं. पीएम ने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं. आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर नीयत ठीक हो तो नतीजे भी सही मिलते हैं. देशभर में आज विकास की रफ्तार तेज हो गई है. पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है. उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर से मोदी सरकार लाने जा रही है.
"देश मजबूत होता है, तो दुनिया उसकी सुनती है"
पीएम मोदी ने कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत ये दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है. भारत जब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत बना तो आपको गर्व हुआ. हमारे चंद्रयान ने जब चांद पर तिरंगा फहराया तब आपको गर्व हुआ. भारत में हुए जी-20 सम्मेलन की पूरे विश्व में प्रशंसा हुई. कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थी, लेकिन कोविड में भारत ने पूरी दुनिया में वैक्सीन और दवाइयां भेजी, ये सुनकर आपको गर्व हुआ. विश्व में कहीं भी युद्ध का संकट आया तो हम वहां से एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए.जब देश मज़बूत होता है तो दुनिया उसकी सुनती है.
Video : Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी सरकार की लगी Hattrick तो क्या होगा BJP का 100 दिन का Plan?
"कांग्रेस ने किया शक्ति का घोर अपमान"
पीलीभीत की जनता के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शक्ति का घोर अपमान किया. कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का लगता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज हम चारों तरफ विकसित भारत का निर्माण होता दिख रहा है. कहीं चार,छह और आठ लेन के हाइवे बन रहे हैं, कहीं वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन चल रही हैं.पुरानी सरकारों दे दौरान जो फैक्ट्रियां यहां बंद हो गई थी उन्हें भी आज नई ऊर्जा मिली है. पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के समय 14 साल में जितने पैसे गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा पैसे योगी सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं.
ये भी पढ़ें-क्या आज अरविंद केजरीवाल को मिलेगी राहत? गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली HC सुनाएगा फैसला
ये भी पढ़ें-"हम बीच में नहीं आएंगे..." : भारत पर पाकिस्तान में 'टारगेट किलिंग' के आरोपों पर अमेरिका का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं