लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. इस बार 400 पार सीटें जीतने के लिए जहां एक और एनडीए (NDA) की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. दूसरी ओर विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन को एक के बाद एक कई झटके लगते जा रहे हैं. कुछ राज्यों में गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पा रही. वहीं, कांग्रेस (Congress) के नेता भी पार्टी छोड़ रहे हैं. इस बीच INDIA गठबंधन को जम्मू-कश्मीर में करारा झटका लगा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference ) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ( Omar Abdullah) ने सीट शेयरिंग से इनकार कर दिया है. अब्दुल्ला ने कहा कि NC लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी.
उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (Peoples Democratic Party) यानी PDP पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मैंने आपको पहले ही बताया था कि जो पार्टी नंबर 3 पर है, उसे सीट मांगने का कोई अधिकार नहीं है." जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने कहा, "आज PDP के साथ कितने लोग हैं, जो उसे तीसरे स्थान पर ले आए? अगर मुझे INDIA गठबंधन में शामिल होने से पहले बताया गया होता कि हमें गठबंधन के किसी अन्य सदस्य के लिए खुद को कमजोर करना होगा, तो मैं कभी भी INDIA गठबंधन में शामिल नहीं होता."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सरकार में आए तो 30 लाख सरकारी नौकरियां, राहुल गांधी ने युवाओं को दीं 5 गारंटी
महबूबा मुफ्ती ने भी कही थी अकेले चुनाव लड़ने की बात
इससे पहले PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की योजना बना रही है. महबूबा मुफ्ती ने कहा, "PDP जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों और लद्दाख की एक सीट के लिए उम्मीदवार तय करेगी."
PDP के सुहैल बुखारी ने कहा, "चूंकि उन्होंने (नेशनल कॉन्फ्रेंस) पहले ही निर्णय ले लिया है... हम इस पर चर्चा करेंगे. विचार-विमर्श होगा और भविष्य की कार्रवाई का फैसला जल्द ही किया जाएगा." PDP नेता की ये टिप्पणी फारूक अब्दुल्ला के बयान के बाद आया था.
सबसे पहले फारूक अब्दुल्ला ने सीट बंटवारे को किया था खारिज
फारूक अब्दुल्ला ने पिछले महीने कहा था, "जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि NC अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. इस पर कोई सवाल नहीं होना चाहिए..." कुछ घंटों बाद उमर अब्दुल्ला ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश करते हुए कहा था कि NC अभी भी INDIA गठबंधन का हिस्सा है.
TDP 6 साल बाद NDA में फिर वापसी को तैयार, BJP संग गठबंधन पर आज लग सकती है मुहर-सूत्र
PM मोदी पर लालू यादव के कमेंट का भी किया जिक्र
बीते कुछ दिनों से उमर अब्दुल्ला के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के एकबार फिर बीजेपी को सपोर्ट करने को लेकर चर्चाएं तेज थी. अब उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी के समर्थन में एक बयान दिया है. लालू यादव की हालिया 'नो-फैमिली' टिप्पणी पर कमेंट हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मतदाता ऐसे बयानों से प्रभावित नहीं होते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से विपक्ष को कभी कोई फायदा नहीं हुआ है.
अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं कभी भी ऐसे बयानों के पक्ष में नहीं था और हमें उनसे कभी कोई फायदा नहीं हुआ. मतदाता ऐसी बातों से प्रभावित नहीं होते हैं, वे जानना चाहते हैं कि वर्तमान में वे जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं; उनका समाधान कैसे होगा."
उन्होंने आगे कहा, "हम इस तरह के बयान देकर सेल्फ-गोल करते हैं और (पीएम) मोदी को स्कोर करने की अनुमति देते हैं. हमें लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए."
राहुल गांधी वायनाड से, राजनांदगांव से भूपेश बघेल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, घोषणा जल्द : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं