भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी (BJP) ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए रणनीति तैयारी करनी शुरू कर दी है. इसके तहत मिशन 2024 के लिए बीजेपी ने बिहार में लोक सभा की कम से कम 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. पिछले लोकसभा चुनाव जैसे नतीजे दोहराने के मकसद से बीजेपी सीट बंटवारे पर भी फोकस कर रही है.
बिहार में बीजेपी 40 सीटों में से 30 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
जानकारी के मुताबिक, बिहार में बीजेपी 40 सीटों में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. जिसमें चिराग पासवान और पशुपति पारस को पिछली बार की तरह कुल 6 सीटें दी जा सकती हैं. इसके अलावा बीजेपी सहयोगी दलों के साथ सीट बँटवारे का फ़ार्मूला क़रीब-क़रीब तय कर चुकी है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कई जेडीयू सांसदों को अपने पाले में लाने की रणनीति
उपेंद्र कुशवाहा को दो और जीतनराम माँझी को एक सीटें देने की बात हो रही है. बीजेपी जेडीयू में से भी कई मौजूदा सांसदों को अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम कर रही है. माना जा रहा है कि बीजेपी जेडीयू (JDU) के 5 से 6 सांसदों के संपर्क में है.
पिछली बार बीजेपी ने 39 सीटें जीतीं
पिछली बार जेडीयू और एलजेपी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था. जबकि बीजेपी जेडीयू ने 17-17 और लोजपा ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं बीजेपी ने एक सीट को छोड़ कर बाक़ी सभी 39 सीटें जीतीं थीं.
नालंदा और किशनगंज के अलावा बाक़ी सभी सीटों पर रहेगा जोर
इस बार बीजेपी अपने कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है. इसके साथ ही कुछ मौजूदा बीजेपी सांसदों की सीट भी बदली जा सकती है. अगर ज़रूरत पड़ी तो कुछ दूसरी पार्टी के नेता बीजेपी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, बीजेपी नालंदा और किशनगंज के अलावा बाक़ी सभी सीटों पर जोर लगाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं