PM नरेंद्र मोदी की ओडिशा रैली की 10 खास बातें
नई दिल्ली:
- आज मैं पूरे देश का भ्रमण देशवासियों का धन्यवाद करने के लिए निकला हूं क्योंकि देशवासियों ने मुझे आशीर्वाद न दिया होता तो आज जो काम दिख रहा है वो मैं कैसे कर पाता. मैं देशवासियों और ओडिशावासियों को धन्यवाद करता हूं.
- अगर हमारी सरकार की 5 साल की सफलता का कोई हकदार है तो वो भारत की जनता है... भारत का मतदाता है... ओडिशा की जनता है... ओडिशा का मतदाता है.
- आप तक विकास की पंचधारा पहुंचे यानि बच्चों को पढ़ाई, बुजुर्गों को दवाई, युवाओं को कमाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन को सुनवाई, इसके लिए मैने पूरा प्रयास किया है.
- दो दिन पहले ही, ओडिशा एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना है, जिसने पूरी दुनिया को भारत के सामर्थ्य से परिचित कराया है. भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है.
- सात दशकों से गरीबों के साथ गद्दारी कर रहे लोग, अब इतना बौखला गए हैं कि देश के वैज्ञानिकों, देश की सेना, देश के नौजवानों के सामर्थ्य, सबका अपमान करने लगे हैं. जब भारत आतंकियों पर कार्रवाई करता है, उन्हें घर में घुसकर मारता है, तो भी ये लोग सबूत मांगते हैं.
- मतदान के दिन जब आप पोलिंग बूथ जाएंगे तो एक स्पष्ट मन बनाकर जाइएगा. आपको ये तय करना है कि आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए,
- या फिर घबराकर बैठ जाने वाली सरकार. आपको ये तय करना है कि निर्णय करने वाली सरकार चाहिए या सिर्फ नारे देने वाली सरकार.
- आपको तय करना है कि जिस कांग्रेस को आपने दशकों तक ओडिशा का विकास करने की जिम्मेदारी सौंपी, जिस BJD को विकास के लिए इतना लंबा समय दिया, उसे आपका भरोसा तोड़ने की क्या सज़ा दी जाए. आपको तय करना है कि जो सरकारें नक्सली हिंसा पर काबू नहीं पा सकतीं, जो उसके आगे कमजोर नजर आती हैं, उन्हें क्या सज़ा देनी है.
- 2019 का ये चुनाव सिर्फ एक सांसद का चुनाव नहीं है, सिर्फ एक विधायक का चुनाव नहीं है. ये चुनाव केंद्र और राज्य में विकास का डबल इंजन लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के चुनाव का समय है. ये आने वाले 5 वर्षों में नए ओडिशा और नए भारत के निर्माण का चुनाव है.
- ओडिशा मजबूत तब बनेगा जब यहां का आदिवासी, यहां का किसान, यहां का नौजवान, आगे बढ़ेगा. जब यहां राज्य में और केंद्र में, दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी. जब सबका साथ, सबका विकास होगा, तभी ओडिशा मजबूत होगा, पूर्वी भारत मजबूत होगा, पूरा भारत मजबूत होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lok Sabha Election 2019