एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पर लोकसभा में बहस जारी है. इसके लिए संसद में आठ घंटे की चर्चा का समय रखा गया है. बिल पर बहस के दौरान आज सरकार और प्रतिपक्ष में जमकर नोक-झोंक देखने को मिली. एक तरफ अखिलेश यादव ने पेपर लीक के साथ-साथ सरकार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में भी घेर लिया. वहीं, संसदीय कार्यमंत्री रिजिजू ने इमरजेंसी का मुद्दा उछाल दिया. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मौजूदा शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को निशाने पर लिया, जिसके बाद सदन में काफी गहमागहमी देखने को मिली. वहीं, बिल के सपोर्ट में आए बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और तेजस्वी सूर्या GenZ स्लैंग बोलते हुए दिखाई दिए. इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पेपरों को हेलिकॉप्टरों से ढोना सरकार की विफलता बताता है.
अखिलेश-रिजिजू में हल्की फुल्की नोंकझोक
एंटी पेपर लीक बिल पर खड़े अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि आखिर ये बिल दोबारा क्यों लाया गया. जब कानून था तो पेपर लीक कैसे हो गया? इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार ने छात्रों के आंदोलन के बाद बात समझी और सुनी इसलिए हम बिल लेकर आए ये तो अच्छा है. ना कि आंदोलन को दबाने के लिए इमरजेंसी लगा दी जाती. इस पर अखिलेश ने जवाब दिया- मैंने इमरजेंसी नहीं देखी, लेकिन उसमें क्या-क्या होता है वो मैंने अभी दिल्ली में देख लिया.
प्रियंका गांधी की किस बात सदन में हुआ हंगामा
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया गया जिसने एक गर्भवती महिला के आरोपियों की रिहाई पर अपनी सहमति जताई, खुशी जताई. प्रियंका गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने नया शिक्षा मंत्री को चुना. एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया जिसने एक गर्भवती महिला की बलात्कारियों की रिहाई पर अपनी सहमति व्यक्त की." प्रियंका के इस बयान पर सत्ता रूढ़ पक्ष ने जब सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि ये अखबारों में हैं. किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा, "इस तरह का बयान चरित्र हनन है.
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला से कहा- आप मुझसे नाराज हो रहे हैं...
प्रियंका गांधी ने कहा कि व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकार कई तरह की कमेटियां बना देती है. लेकिन कुछ होता नहीं है. इसके बाद प्रियंका गांधी ने कुछ ऐसा कहा कि पूरी संसद हंस पड़ी लेकिन ओम बिरला गंभीर दिखाइ दिए.
वहीं, बांसुरी स्वराज ने पेपर लीक बिल के फायदे बताते हुए Gen-Z की भाषा में कहा कि मोदी जी क्लॉक्ड इट (Modi ji clocked It). बांसुरी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी ने इस मामले को सही तरीके से समझा.
ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि परीक्षा प्रश्नपत्रों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल करना सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता दर्शाता है. बनर्जी ने कहा कि देश का युवा हेलिकॉप्टर नहीं, बल्कि ईमानदारी और पारदर्शिता चाहता है.
VIDEO | Anti-paper leak bill debate in Parliament: "Deploying IAF helicopters to transport exam papers shows the government's inability to secure them. The youth of India are asking for honesty, not helicopters," says TMC MP Abhishek Banerjee in the Lok Sabha.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
Source: Sansad TV pic.twitter.com/rf3FreSBQh
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं