- केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के अफवाहों पर आज बयान जारी किया है
- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है
- गौरतलब है कि ईरान युद्ध के कारण पिछले कई दिनों से लॉकडाउन की अफवाह फैल रही थी
केंद्र सरकार ने ईरान युद्ध के कारण लॉकडाउन की अफवाहों पर जवाब दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन की अफवाह बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि मैं साफ-साफ बताना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है.
लॉकडाउन अफवाह पर सरकार का जवाब
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमारे लिए जरूरी है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें. पुरी ने कहा कि अफवाह फैलाने और पेनिक पैदा करना सही नहीं है. पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति अभी तनावपूर्ण है. उन्होंने कहा कि हम पूरी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम ऊर्जा, सप्लाइ चेन और जरूरी चीजों पर रोजाना रियल टाइम पर नजर बनाए हुए हैं.
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Under the leadership of Hon'ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
सरकार की तैयारियों पर पुरी का बयान
पुरी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईंधन की आपूर्ति और अन्य जरूरी सामान के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. हम इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को हैंडल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आज पेट्रोल पर एक्साइड ड्यूटी उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया है. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग में ऊर्जा संकट को देखते हुए मोदी सरकार का ये बड़ा कदम है. पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए ये कदम मोदी सरकार ने उठाया है. ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल (पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने में प्रयुक्त कच्चा माल) की आधी आपूर्ति बाधित हुई है, लेकिन देश ने अगले 60 दिन के लिए अन्य स्रोतों से पर्याप्त कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं