विज्ञापन

पिछले दो दिनों में पेट्रोल-डीज़ल की बिक्री 15% से अधिक बढ़ी, तेल कंपनी HPCL ने की ये खास अपील

इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा है कि दुनिया भर में कई देश मूल्य वृद्धि, राशनिंग, ऑड-ईवन वाहन प्रतिबंध और जबरन स्टेशन बंद करने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

पिछले दो दिनों में पेट्रोल-डीज़ल की बिक्री 15% से अधिक बढ़ी, तेल कंपनी HPCL ने की ये खास अपील
पेट्रोल और डीजल की मांग को लेकर तेल कंपनी ने कही बड़ी बात
NDTV
नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच देश में भले पेट्रोल-डीजल की कोई कमी ना हो लेकिन आम जनता पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर बेवजह पैनिक मोड में दिख रही है. यही वजह है कि बीते दो दिनों में देश में पेट्रोल-डीजल की मांग में 15 से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बढ़ोतरी को देखते हुए सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( HPCL) ने आम लोगों से एक खास अपील की है. इस अपील के तहत कंपनी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खरीद से बचने को कहा है. 

इस संदर्भ में HPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी भी किया है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की मांग में हाल के दिनों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. पिछले दो दिनों में बिक्री में अखिल भारतीय स्तर पर 15% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर यह औसत दैनिक बिक्री की तुलना में 50% से अधिक तक पहुंची है.  सरकारी तेल कंपनी HPCL ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी करते हुए ये अहम तथ्य सार्वजनिक किया है.

आपको बता दें कि ये जानकारी ऐसे समय पर सामने आयी है जब देश कई कुछ राज्यों में अफवाहों की वजह से पानिक बाइंग की खबर आई है.HPCL के मुताबिक, सभी आपूर्ति केंद्र और रिटेल आउटलेट्स लम्बे समय तक ऑपरेशन जारी रख रहे हैं, और डिमांड के मुताबिक पेट्रोल-डीजल तत्परता से मुहैया करा रहे हैं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

सरकारी तेल कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि देश में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और मजबूत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित है. ऐसे में उन्हें घबराकर अनावश्यक खरीदारी से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अनावश्यक भीड़ और असुविधा हो सकती है.

इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा है कि दुनिया भर में कई देश मूल्य वृद्धि, राशनिंग, ऑड-ईवन वाहन प्रतिबंध और जबरन स्टेशन बंद करने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. कुछ देशों ने "राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल" घोषित किया है, लेकिन भारत में ऐसी स्थिति नहीं है.

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक देश भर में 1 लाख से अधिक खुदरा ईंधन आउटलेट खुले हैं और बिना किसी रुकावट के ईंधन की आपूर्ति कर रहे हैं। किसी भी आउटलेट को आपूर्ति सीमित करने के लिए नहीं कहा गया है. जहां कुछ चुनिंदा पंपों पर छिटपुट रूप से घबराहट में खरीदारी की घटनाएं हुईं, वे सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो द्वारा फैलाई गई जानबूझकर गलत सूचना के कारण हुईं. ऐसे पंपों पर मांग में वृद्धि के बावजूद, सभी उपभोक्ताओं को ईंधन की आपूर्ति की गई और तेल कंपनियों के डिपो आपूर्ति बढ़ाने के लिए रात भर चालू रहे. किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को पहले दिए गए 1 दिन के क्रेडिट से बढ़ाकर 3 दिन से अधिक का क्रेडिट देने के लिए कदम उठाए हैं. 

यह भी पढ़ें: क्या गाजा की तरह लेबनान को भी 'जेल' बनाने जा रहा है इजरायल?

यह भी पढ़ें: ‘नो थैंक्यू, मैं सुप्रीम लीडर नहीं बनना चाहता', जंग के बीच ट्रंप ने उड़ाया ईरान का मजाक

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran And Israel War, Petrol And Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com