Lockdown in India: क्या देश में लगेगा फिर लॉकडाउन? सरकार का जवाब आ गया

  • 1:26
  • प्रकाशित: मार्च 27, 2026

शभर में सोशल मीडिया और अलग‑अलग प्लेटफॉर्म पर लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर सरकार ने बड़ा और साफ बयान दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया है कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है और यह खबरें पूरी तरह से गलत और भ्रामक हैं.

अफवाहों पर सरकार की सख्त चेतावनी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग लगातार अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे आम जनता में भ्रम और डर का माहौल बन रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगेगा. पेट्रोल और डीजल को लेकर भी किसी तरह का कोई संकट नहीं है.

पेट्रोल‑डीजल को लेकर भी स्थिति सामान्य

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक न फैलाएं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.