Maithili Thakur Vaishno Devi Video: चैत्र नवरात्र के मौके पर माता वैष्णो देवी के दरबार में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए हर साल पहुंचते हैं. इस साल भी नवरात्र के आखिरी दिन रामनवमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा ठेका है. इसी कड़ी में माता के अपने एक कार्यक्रम के लिए अष्टमी के मौके पर माता के धाम पहुंचकर भोजपुरी लोक गायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने भी वैष्णो देवी के दर्शन किए. जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
माता की भक्ति में डूबीं मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैष्णो देवी धाम की मनमोहक वादियां और भक्तों का उत्साह साफ देखा जा सकता है.वीडियो में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गुंजायमान है. मैथिली ने न केवल खुद दर्शन किए, बल्कि अपने वीडियो के जरिए देश-दुनिया में बैठे अपने लाखों प्रशंसकों को भी घर बैठे माता रानी के दरबार की झलक दिखाई.वीडियो के कैप्शन में उन्होंने श्रद्धा भाव से 'जय माता दी' लिखा है.
मैथिली ठाकुर के जरिए माता के भवन के जरिए शेयर किया हुआ वीडियो
अष्टमी के मौके पर पहुंची माता के दर्शन के लिए
मैथिली ठाकुर ने वीडियो में बताया कि वह अष्टमी के दिन माता के दर्शन के लिए वेष्णों देवी पहुंची है. जहां पर रामनवमी की तैयारियां जोर शोर से की जा रही थी.
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़
मैथिली ठाकुर के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''जय माता दी! आपका वीडियो देखकर मन खुश हो गया.'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''माता रानी आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें.'' अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में 'जय माता दी' और इमोजी भी शेयर किए.
यह भी पढ़ें; Ram Navami 2026: राम मंदिर, महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ सहित 5 प्रमुख मंदिरों में VIP दर्शन और आरती का पूरा प्लान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं