विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्ली:

PM Modi in UAE Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने दो दिन के दौरे पर मंगलवार को UAE पहुंचे. आज यानी कि बुधवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है. पीएम मोदी ने आज अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में कृत्रिम रूप से बनाई गई गंगा, यमुना नदी में जल भी अर्पित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर में बीएपीएस आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज के पैर भी छुए. प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण में योगदान देने वाले विभिन्न धर्मों के लोगों से मुलाकात भी की.

अबू धाबी में PM मोदी ने कहा, "आज वसंत पंचमी का पवित्र त्योहार भी है. पर्व माँ सरस्वती का पर्व है. मां सरस्वती यानी, बुद्धि और विवेक की, मानवीय प्रज्ञा और चेतना की देवी!  ये मानवीय प्रज्ञा ही है जिसने हमें सहयोग, सामंजस्य, समन्वय और सौहार्द जैसे आदर्शों को जीवन में उतारने की समझ दी. मुझे आशा है कि ये मंदिर भी मानवता के लिए बेहतर भविष्य के वसंत का स्वागत करेगा. ये मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सौहार्द और वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगा."

LIVE UPDATES:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Narendra Modi, Abu Dhabi, Ahlan Modi, UAE Mein PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com