विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

पूर्वोत्तर भारत के राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. काउटिंग में स्थिति लगभग साफ हो चुकी है नागालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को बहुमत मिल चुका है. वहीं त्रिपुरा के रुझानों में भी BJP+ को बहुमत मिल गया है, वहीं मेघालय के रुझानों में में NPP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. एनपीपी की तरफ से बीजेपी से समर्थन मांगी गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनपीपी को समर्थन करने का आदेश राज्य यूनिट को दिया है.

नतीजों और रुझानों को लेकर बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पूर्वोत्तर में शांति और विकास के एजेंडे की सराहना की. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पहली बार देखा है कि केंद्र ने क्षेत्र में शांति और विकास लाने के लिए कितनी बारीकी और ईमानदारी से काम किया है, चाहे वह राजमार्ग बनाने जैसी बड़ी परियोजनाएं हों या उन्हें पेयजल, मुफ्त राशन और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना हो. उन्होंने कहा कि केंद्र और पूर्वोत्तर के बीच पहले एक व्यापक अंतर था, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दूरियों को खत्म कर दिया है. रिजीजू ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने देखा है कि कैसे भाजपा ने पुरानी समस्याओं को हल करके उनसे किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए काम किया है. भाजपा महासचिव तरुण चुग ने त्रिपुरा एवं मेघालय के शुरुआती नतीजों में भाजपा की शानदार बढ़त पर खुशी जताई और कहा कि पूर्वोत्तर में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होते हुए कांग्रेस का सफाया करने जा रही है.

हालांकि मेघालय में भाजपा का प्रदर्शन हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है क्योंकि वह पहली बार सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद केवल तीन सीटों पर आगे है. त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भी विधानसभा की 60-60 सीटें हैं.

Here are the LIVE UPDATES on Tripura, Meghalaya, Nagaland Election Results:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Elections 2023, Elections Results, Tripura Election Results, Nagaland Election Results, Meghalaya Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com