विज्ञापन

कोलकाता एयरपोर्ट पर अगरतला जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बचे यात्री

कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को खराब मौसम के दौरान अगरतला जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिर गई.

कोलकाता एयरपोर्ट पर अगरतला जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बचे यात्री
कोलकाता एयरपोर्ट
  • कोलकाता एयरपोर्ट पर एक इंडिगो विमान पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना शुक्रवार को हुई.
  • यह घटना तूफान और बारिश के दौरान हुई, जिसके लिए एयरपोर्ट ने मौसम संबंधी अलर्ट जारी किए थे.
  • इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, जिससे गंभीर नुकसान से बचाव हुआ.

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर अगरतला जा रहे इंडिगो के एक विमान पर आकाशीय बिजली गिरी है. यह घटना तूफान और बारिश के बीच हुई, जिसके लिए एयरपोर्ट ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर ने मौसम संबंधी अलर्ट जारी किए थे. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई.

यह घटना क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश के बीच हुई. एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) ने पहले ही मौसम संबंधी चेतावनी जारी कर चुका था. उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ. इंडिगो का यात्री विमान 6ई6068 (वीटी-आईपीडब्ल्यू) एयरोब्रिज 56एल पर खड़ा था तभी उस पर बिजली गिर गई. उन्होंने कहा कि बिजली गिरने से विमान की विद्युत प्रणाली प्रभावित हुई, जिससे उसकी बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई.

विमान में 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे

जब विमान पर बिजली गिरी, उस समय ए320 विमान में 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे. अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर एयरलाइन ने यात्रियों को विमान से उतार लिया और बाद में उन्हें ए321 विमान से रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर प्रस्थान करने वाली यह उड़ान यात्रियों को लेकर दोपहर 12.50 बजे रवाना हुई.

इंडिगो के अनुसार, इस घटना में दो ग्राउंड स्टाफ मामूली रूप से प्रभावित हुए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें तत्काल छुट्टी दे दी गई. कोलकाता और उससे सटे जिलों में शुक्रवार सुबह से आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई तथा यातायात प्रभावित हुआ.
 

खराब मौसम की वजह से उड़ान प्रभावित

वहीं, इससे पहले इंडिगो फ्लाइट ने एक्स पोस्ट में बताया कि कोलकाता में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय पर असर पड़ा है. हम मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंज़िल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी उड़ान की स्थिति (फ़्लाइट स्टेटस) के बारे में जानकारी लेते रहें. कृपया निश्चिंत रहें, हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद और पूरा सहयोग करने के लिए मौजूद हैं.

ये भी पढे़ं : झारखंड में बारिश का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत; 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
सीनियर सब एडिटर
लेखक NDTV समूह में Senior Sub Editor के तौर पर कार्यरत हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल, 2016-19 में पत्रकार... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com