- PM ने NPR पर “झूठ” फैलाने का आरोप लगाया था
- “झूठ” असंसदीय शब्द है इसलिए इसे सदन की कार्यवाही से हटाया गया
- सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसी घटनाएं दुर्लभ मानी जाती हैं
गुरुवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. नागरिकता कानून से लेकर एनपीआर तक कई मुद्दों को लेकर विपक्ष के गतिरोध पर सवाल उठाए. इस दौरान पीएम मोदी के भाषण से एक शब्द सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया. पीएम मोदी ने विपक्ष पर एनपीआर को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था. 'झूठ' असंसदीय शब्द है इसलिए इसे निकाल दिया गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 6 बजकर 20 मिनट पर सभापति को संबोधित करते हुए कहा कि किन जिलों से ज्यादा माइग्रेशन हो रहा है, किन जिलों से लोग जिला छोड़कर जा रहे हैं, इसकी जानकारी के बिना उन जिलों के डेवलेपमेंट को आप प्राथमिकता नहीं दे सकते हैं. इसके लिए यह आवश्यक है.
...किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', लिखने वाले राहत इंदौरी ने पीएम मोदी को CAA पर दी नसीहत
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा इतनी अफवाहें फैला रहे हैं, लोगों को गुमराह कर रहे हैं, आपने तो 2010 में एनपीआर लाया. हम 2010 से यहां बैठे हैं, क्या इसी एनपीआर को ले करके हमने किसी के लिए सवालिया निशान खड़ा किया है?. रिकॉर्ड तो हमारे पास हैं। क्या नहीं हैं? आप क्यों 'झूठ' बोल रहे हैं, क्यों मूर्ख बना रहे हैं. राज्यसभा में PM मोदी का विपक्षी दलों पर हमला- 'NPR 2010 में आया फिर अब क्यों...'
प्रधानमंत्री के भाषण के शब्दों को संसदीय कार्रवाही से हटाना दुर्लभ घटना है. ऐसा बहुत कम ही हुआ है. 2013 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण के कुछ अंश भी राज्य सभा की कार्यवाही से निकाले जा चुके हैं. तब तत्कालीन विपक्ष के नेता अरुण जेटली के भाषण के कुछ अंश भी हटाए गये थे. इस बार भी ऐसी ही हुआ है. विपक्ष के नेता ग़ुलाम नबी आजाद के भाषण से भी एक शब्द निकाला गया है. उन्होंने गुमराह शब्द का प्रयोग किया था जोकि असंसदीय श्रेणी में आता है.
Video: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- हमने बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं