विज्ञापन

'जिन्होंने दूसरी पार्टी ज्वाइन की उनकी सदस्यता जानी चाहिए...', TMC के बागी नेताओं पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान

TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर से मिलकर बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी में जाने वाले नेताओं को पद पर रहने का कोई हक नहीं है.

'जिन्होंने दूसरी पार्टी ज्वाइन की उनकी सदस्यता जानी चाहिए...', TMC के बागी नेताओं पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा बयान
लोकसभा स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी
  • TMC सासंद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की
  • अभिषेक बनर्जी के अनुसार 20 बागी सांसदों ने जनता और संविधान के साथ बेईमानी की है
  • उन्होंने आरोप लगाया कि बागी सांसद ईडी तथा सीबीआई से बचने की कोशिश कर रहे हैं

तृणमूल कांग्रेस में टूट के बाद सांसद अभिषेक बनर्जी ने अन्य नेताओं के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. बनर्जी ने बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इन 20 सांसदों ने लोगों के साथ बेईमानी की है. संविधान का अपमान किया है. बंगाल की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

स्पीकर से मिले TMC सांसद

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, सौगत रॉय, कल्याण बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा समेत तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने दिल्ली पहुंचा. इन नेताओं ने स्पीकर से बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की.

स्पीकर से मुलाकात के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमने 14 जून को लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी दी थी. उसके आधार पर उन्हें बुलाया गया. तब ईडी की पूछताछ हो रही थी. आज पांच बजे का समय था. हम सब स्पीकर से मिले. इस बैठक के पहले महुआ मोइत्रा ने पार्टी की ओर से स्पीकर से मुलाकात की थी.

'ईमानदारी है तो इस्तीफा दे दें बागी सांसद'

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि TMC के 20 सांसदों ने 3-4 दिन पहले स्पीकर से मुलाकात की और अपना अलग गुट बनाने का दावा किया. मीडिया के अनुसार, उन्होंने एक अलग गुट के तौर पर माने जाने का दावा किया है. फिर कुछ घंटों बाद उनमें से 2-4 लोगों ने NCPI में विलय का दावा किया, जिसके बारे में हममें से किसी ने कभी नहीं सुना था. TMC के लोकसभा नेता के तौर पर मैंने अयोग्यता की 20 अलग-अलग याचिकाएं सौंपी हैं. 10वीं अनुसूची उनके खिलाफ है, उन लोगों के खिलाफ जो अलग गुट बनाने का दावा करते हैं. अगर उनमें थोड़ी भी ईमानदारी है, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

'इन लोगों ने सम्मान और ईमानदारी बेची'

बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सांसदों ने लोगों को धोखा दिया है और संविधान का अपमान किया है. उन्होंने अपनी अंतरात्मा, सम्मान और ईमानदारी बेच दी है. बंगाल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी. इनमें से बागी सांसदों को केंद्रीय सुरक्षा दी गई है. उनके निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति उनके साथ खड़ा नहीं है. वे ED और CBI से खुद को बचाना चाहते हैं. उनमें से कुछ को पैसे मिल रहे हैं और कुछ को धमकाया जा रहा है, मेरे पास इसके पक्के सबूत हैं. अगर किसी सांसद को मेरी बात बुरी लगती है, तो वे मेरे खिलाफ केस कर सकते हैं. मेरे पास जो कुछ भी है, उसे मैं अदालत में साबित कर दूंगा.

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
Chief sub editor
NDTV इंडिया में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले करीब 5 वर्षों से मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इस दौरान ज़ी न्यूज़, नवभारत टाइम्स और ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Benerjee, TMC, TMC Rebel MP, Tmc Rebel Mp Joins Ncpi, TMC Rebel MP List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com