विज्ञापन

लश्कर के आतंकी लतीफ भट पर ₹15 लाख का इनाम, जम्मू में लगे 'वॉन्टेड' पोस्टर

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे भट के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी साझा करें. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी.

लश्कर के आतंकी लतीफ भट पर ₹15 लाख का इनाम, जम्मू में लगे 'वॉन्टेड' पोस्टर
शोपियां एनकाउंटर के बाद लतीफ भट चर्चा में आया. (Photo: NDTV)
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के आतंकी लतीफ भट की गिरफ्तारी में मदद पर 15 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया.
  • भट अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की हत्या का मुख्य आरोपी है.
  • पुलिस ने जनता से कहा कि जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.
जम्मू:

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 15 लाख रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया है. साउथ कश्मीर के कई जिलों और जम्मू प्रांत के कुछ हिस्सों में भट की तस्वीर वाले 'वॉन्टेड' पोस्टर लगाए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक पर हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या के मामले में भट मुख्य आरोपी है. पिछले हफ्ते कुलगाम में दो बाहरी मजदूरों की हत्या में भी भट की भूमिका होने का शक है.

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे भट के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी साझा करें. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी.

शोपियां में पांच दिन तक चले एनकाउंटर के बाद भट चर्चा में आया. इस एनकाउंटर में लश्कर कमांडर जाकिर मूसा मारा गया था. हालांकि, भट भागने में कामयाब रहा और तब से ही उस पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है.

ये भी पढ़े: कौन है आतंकी लतीफ भट, जिसका टारगेट किलिंग में हाथ होने का शक; 10 दिन में तीन कत्ल

लतीफ भट कौन है?

लतीफ भट लश्कर का एक कमांडर है, जो शोपियां एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया. इस एनकाउंटर के दौरान वह लश्कर के बड़े कमांडर जाकिर गनई के साथ फंस गया था. पांच दिन तक चले इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने जाकिर को मार गिराया. हालांकि, भट भागने में कामयाब रहा.

एजेंसियों को शक है कि तब से, भट ने सीमा पार बैठे हैंडलर्स के कहने पर बाहरी लोगों और सुरक्षा कर्मियों की टारगेटेड किलिंग को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल्स को फिर से एक्टिवेट कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu, Latif Bhat, Jammu Police, Wanted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com