राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर आरक्षण का मुद्दा उछाला है। लालू ने मांग की है कि सरकारी नौकरियों के अलावा अब सरकारी ठेकों में भी आरक्षण लागू किया जाए।
लालू ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि 'कमंडल' को सिर्फ 'मंडल' टक्कर दे सकता है। जेडीयू के साथ गठजोड़ को लालू ने समय की मांग बताया। साथ ही उन्होंने मायावती और मुलायम सिंह यादव से भी साथ आने की अपील की।
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों आरजेडी और जेडीयू दोनों की करारी हार होने के बाद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव जेडीयू के साथ मिलकर लड़ने का संकेत दिया है। लालू ने कहा कि अगर राज्य में हाल में हुए संसदीय चुनाव में आरजे़डी और जेडीयू दोनों को मिले मतों के हिस्सों को जोड़ दिया जाए, तो यह 45 फीसदी तक पहुंच जाएगा, जो बीजेपी को हराने के लिए पर्याप्त होगा।
लालू ने कहा, मौजूदा राजनैतिक परिदृश्य में 'मंडल' सामाजिक न्याय के सिद्धांत से जुड़ी पार्टियों को एकजुट होना होगा। इसमें बदलाव की आवश्यकता है और हमें इसके बारे में सोचना है। हमें सबको साथ लेकर चलना होगा।
बिहार में 90 के दशक में सरकारी नौकरियों में ओबीसी के लिए आरक्षण की सिफारिश करने वाले मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के बाद राजनीति तेजी से बदली थी। मंडल समर्थक ताकतों ने तब से कांग्रेस को राज्य में सत्ता से बेदखल कर रखा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं