विज्ञापन

'उन्होंने मेरा हाथ थामकर राजनीति सिखाई', लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी

Lal Krishna Advani Birthday: लालकृष्ण आडवाणी के 99 वे जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है. इस दौरान पीएम मोदी ने भावुक संदेश दिया है. प्रधानमंत्री ने आर्टिकल के माध्यम से उनके योगदान को हाईलाइट किया है.

'उन्होंने मेरा हाथ थामकर राजनीति सिखाई', लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर भावुक हुए PM मोदी
लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा आर्टिकल
  • भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 99 वर्ष के हो गए और अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान पर एक भावुक लेख लिखा.
  • पीएम मोदी ने आडवाणी के राजनीतिक सफर में जनसंघ की मजबूती और भाजपा के निर्माण को महत्वपूर्ण बताया.

भारत रत्न से सम्मानित बीजेपी के सीनियर नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 99 साल के हो गए. उन्होंने अपने जीवन के 100वें साल में प्रवेश कर लिया है, उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए एक भावुक आर्टिकल लिखा है. पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक संघर्ष को याद किया है. पीएम मोदी ने लिखा 'आज 8 नवंबर एक अहम दिन है. एलके आडवाणी 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. इस खास मौके पर, उन्हें मेरी शुभकामनाएं. मैंने एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके हमेशा याद रहने वाले योगदान को हाइलाइट किया है.

पीएम मोदी ने आडवाणी के सफर को किया याद 

पीएम मोदी ने आर्टिकल में लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक सफर को याद किया है. उन्होंने लिखा कि आडवाणी ने बंटवारे के डर का सामना किया, नए सिरे से जिंदगी बनाई, जनसंघ को मजबूत किया और भाजपा बनाई. इमरजेंसी के दौरान उन्होंने लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व किया और सरकार में देश की सेवा की है. पीएम ने आडवाणी के दूसरे पहलुओं के बारे में भी लिखा बहुत अधिक पढ़ने वाले व्यक्ति, कल्चर और सिनेमा के लिए उनका प्यार और बहुत अधिक लिखने वाले व्यक्ति. 

पीएम मोदी ने लिखा आज 8 नवंबर को लालकृष्ण आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. यह कितना सुखद संयोग है कि आज ही दीपावली का पावन पर्व भी है. प्रभु श्रीराम और दीपों के इस उत्सव के साथ उनके जीवन का इतना महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ना, इस अवसर को और भी यादगार बनाता है.  इसी साल जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष, RSS के 100 वर्ष और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मनाई जा रही है.

मेरे लिए अभिभावक की तरह हैं आडवाणी: पीएम मोदी

लालकृष्ण आडवाणी को अपना अभिभावक बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा 'उन्हें हमेशा आडवाणी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है. धीरे-धीरे हमारा यह संबंध इतना आत्मीय हो गया कि वे मेरे लिए अभिभावक की तरह बन गए. उन्होंने मेरा हाथ थामकर मुझे राजनीति की बारीकियां सिखाईं, कदम-कदम पर मेरा मार्गदर्शन किया. अंत में पीएम ने आडवाणी के लिए प्रार्थना की - ‘जीवेत शरदः शतं, पश्येम शरदः शतं, शृणुयाम शरदः शतं'. बता दें कि भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी 99 साल के हो गए हैं. वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल हैं. 

ये भी पढ़ेंः 30 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठी राम नगरी अयोध्या, ड्रोन से दिखाया गया रामायण का स्पेशल शो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lal Krishna Advani Birthday, PM Modi Advani, LK Advani Birthday, LK Advani Birthday Today, LK Advani Birthday Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com