Kumar Vishwas's Elder Daughter Wedding: देश के दिग्गज कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जैसी हस्तियां पहुंचीं. शादी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 2 मार्च को शादी हुई और 5 मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया. शादी में अग्रता ने लाल रंग का लहंगा पहना और वो किसी परी-सी लगीं. वहीं रिसेप्शन में उन्होंने नीले रंग की साड़ी पहनी. शादी में दूल्हे राजा भी सफेद और लाल रंग की शेरवानी में काफी सुंदर दिखे. वहीं रिसेप्शन में ब्लैक रंग के कपड़ों में भी सब पर भारी पड़ गए.
शादी की देखें वीडियो
“हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 6, 2025
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥”❤️🙏 pic.twitter.com/0Piu9uOSbF
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस शादी के वीडियो की कुछ झलक खुद कुमार विश्वास ने शेयर की हैं. इस वीडियो में बिटिया को सजा देख पहले तो कुमार विश्वास उसे निहारते रहते हैं, फिर पत्नी की तरफ देखकर इशारा करते हैं, क्या पसंद आया... फिर कवि सम्राट भावुक भी हो जाते हैं. जयमाल के समय भी कुमार विश्वास अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं. हर पिता की तरह वो भी बिटिया की शादी पर खुश भी होते हैं और विदा होने की पीड़ा भी उनके चेहरे पर साफ दिखती है.
रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज, VIDEO
बेटी के रिसेप्शन में कुमार विश्वास पूरी तरह मेहमानों की आवभगत में दिखे. वीवीआईपी मेहमानों की सूची तो इतनी लंबी थी कि उसका पूरा जिक्र कर पाना भी संभव नहीं. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चिराग पासवान, गजेंद्र सिंह शेखावत, नायब सिंह सैनी, सुधांशु त्रिवेदी, बाबा बागेश्वर, कैलाशा नंद गिरी, प्रमोद कृष्णन सहित न जाने कितने ही वीवीआईपी इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं