विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2021

किसानों की ट्रैक्टर रैली में मचा बवाल तो कुमार विश्वास ने भी किया ट्वीट, 'किसी भी हाल में देश विरोधी...'

किसान संगठनों की ट्रैक्टर रैली के बीच दिल्ली में कई जगहों पर बवाल जारी है. लालकिले के भीतर किसान ट्रैक्टर लेकर घुस चुके हैं. आईटीओ पर भी भयंकर लाठीचार्ज हुआ है. इस पूरे मामले पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है.

किसानों की ट्रैक्टर रैली में मचा बवाल तो कुमार विश्वास ने भी किया ट्वीट, 'किसी भी हाल में देश विरोधी...'
Farmers Protest Rally: किसानों की ट्रैक्टर रैली के बीच कुमार विश्वास ने किया ये ट्वीट
Farmers Protest Rally: किसानों की ट्रैक्टर रैली के बीच कुमार विश्वास ने किया ये ट्वीट
  • किसानों के हंगामे के बाद कुमार विश्वास ने किया है ट्वीट
  • आंदोलन का उद्देश्य आख़िरी आदमी तक सही-सही समझा पाना जरूरी है
  • लिखा- आंदोलन से राष्ट्रीय सम्पत्ति,राष्ट्रीय मनोबल पर चोट न करना

किसान संगठनों की ट्रैक्टर रैली के बीच दिल्ली में कई जगहों पर बवाल जारी है. जानकारी मिली है कि ITO पर किसानों ने पुलिस बस को हाईजैक कर लिया है, वहीं एक क्रेन भी छीन ली गई है. आईटीओ पर किसानों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस को गोले छोड़े जा रहे हैं. जानकारी आ रही है कि किसानों का ट्रैक्टर मार्च संयुक्त किसान मोर्चा के काबू से बाहर हो गया है. सिंघू बार्डर से तय रूट से अलग किसान ITO तक पहुंच हैं. ऐसा सुनने में आ रहा है कि किसान अब बड़े नेताओं की सुनने को तैयार नहीं हैं. ITO पर पुलिस की तरफ़ से किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. 20-25 ट्रक लालकिला पहुंच गए हैं. 

इस पूरे मामले पर कुमार विश्वास की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ट्वीट किया है कि 

आंदोलनों की सफलता इन चार बातों पर निर्भर होती हैं-
(1)आंदोलन का उद्देश्य आख़री आदमी तक सही-सही समझा पाना
(2)आंदोलन के कुछ सर्वसम्मति से बने मानक चेहरे होना
(3)आंदोलन की गति सत्ता विरोध से किसी भी हाल में देश-विरोधी न होने देना
(4)राष्ट्रीय सम्पत्ति,राष्ट्रीय मनोबल पर चोट न करना


 गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं. उधर, अक्षरधाम नोएडा मोड़ के पास किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबर हुई है. कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें हैं.  ट्रक समेत कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर भी है. मुबारका चौक पर हालात थोड़े खराब हुए हैं.  इसके साथ ही टिकरी बॉर्डर के आगे नांगलोई में भी पुलिस बैरिकेड्स तोड़े गए हैं.  किसानों ने 37 NOC के नियमों का घोर उल्लंघन किया है. पुलिस कई जगह बल प्रयोग भी कर रही है. आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. ITO पर भी किसानों ने बवाल शुरू कर दिया है. किसानों ने पुलिस की बस को हाईजैक कर लिया है. ITO से लालकिला जाने वाले रास्ते पर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात है.

ये वीडियो भी देखें - किसानों की ट्रैक्टर परेड में बवाल, कई जगह लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Farmers Protest, Kisan Rally, Tractor Rally Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com