विज्ञापन
This Article is From May 20, 2020

कुमार विश्वास का सरकार पर हमला, कहा- आग से मत खेलो अंहकारियो, साम्राज्य छोड़ो...

दुनिया भर में कोरोना संकट जारी है. भारत में 25 मार्च से सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया जिसके बाद देश भर में मजदूरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है.

कुमार विश्वास का सरकार पर हमला, कहा- आग से मत खेलो अंहकारियो, साम्राज्य छोड़ो...
कुमार विश्वास (फाइल फोटो)
  • कुमार विश्वास ने सरकार पर बोला हमला
  • कुमार विश्वास ने कहा-आग से मत खेलो अंहकारियो
  • देश भर में कोरोना संकट के कारण मजदूरों को हो रही है परेशानी
नई दिल्ली:

दुनिया भर में कोरोना संकट जारी है. भारत में 25 मार्च से सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया जिसके बाद देश भर में मजदूरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है.  भारतीय रेलवे ने श्रमिक ट्रेनों के अलावा 1 जून से 200 नॉन एसी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. लेकिन इन सब के बीच सरकार की तरफ से मजदूरों के लिए बेहतर व्यवस्था नहीं कर पाने को लेकर कई तरफ से विरोध के स्वर उठ रहे हैं. जाने माने कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है. कुमार विश्वास ने सत्ताधारी दलों को अंहकारी बताया है. 

अपने ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा है, "सड़कों पर गर्मी-भूख-ग़रीबी-बेरोज़गारी से बेदम और बेबस मज़दूरों को,जो-जो सरकारें कभी बस,कभी ट्रेन,कभी रजिस्ट्रेशन के नाम पर भेड़-बकरियों की तरह इकट्ठा करके दौड़ा रही हैं, उन्हें शायद ग़रीब की हाय के असर का पता नहींआग से मत खेलो अंहकारियो, साम्राज्य छोड़ो निशान तक नहीं बचेगा" 

गौरतलब है कि कुमार विश्वास लगातार मजदूरों के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने उत्तर-प्रदेश-दिल्ली के बॉर्डर से सटे गाजीपुर (Gazipur) में रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए मजदूरों को लेकर सरकारों पर निशाना साधा था. इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर विश्वास ने ट्वीट में कहा था, "2 महीने पहले भी यही दृश्य, 2 महीने बाद भी? और इन सारी सरकारों से अपने कर्मों पर छाती पिटवाने वाली प्रेस-कॉन्फ़्रेंस रोज़ करा लो TV पर. पता नहीं क्या दुर्भाग्य है देश का जो ख़ून जला-जलाकर कमाया हुआ पैसा इन्हें दो और ज़रूरत के वक़्त रो-रोकर तमाशा देखो!" 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Coronavirus, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com