विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

कुल्लू के मलाणा हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का डैम टूटा, कई गाड़ियां बहीं, देखें खौफनाक वीडियो

लगातार हो रही बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आई है. आसपास के इलाकों पर भी अब खतरा मंडराने लगा है. पार्वती घाटी से कुछ अस्थाई पुल बहने की भी जानकारी सामने आई है.

कुल्लू के मलाणा हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का डैम टूटा, कई गाड़ियां बहीं, देखें खौफनाक वीडियो
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मलाणा-I जलविद्युत परियोजना का कॉफर डेम अचानक आई बाढ़ से टूट गया.
  • डेम टूटने के कारण एक हाइड्रा, एक डम्पर, एक रॉक ब्रेकर और एक कैंपर या कार बह गई हैं.
  • लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ से पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण डेम टूटने की घटना हुई है.

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मलाणा-I जलविद्युत परियोजना द्वारा बनाया गया एक कॉफर डैम अचानक आई बाढ़ की वजह से आंशिक रूप से टूट (Kullu Dam Break) गया, जिससे निचले इलाकों में अफरातफरी मच गई है. डेम टूटने का नया वीडियो सामने आया है, जो बहुत ही भयावह है. डैम टूटने की वजह से एक हाइड्रा, एक डम्पर, एक रॉक ब्रेकर, और एक कैंपर या कार बह गई है. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. बता दें कि लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़ की वजह से पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसकी वजह से बाढ़ आ गई है.

बाढ़ आई और टूट गया बांध

सामने आए वीडियो में भवायह मंजर साफ देखा जा सकता है. डैम टूटने की वजह से पानी हवा की स्पीड में निचले इलाकों तक पहुंच रहा है. जिससे लोगों में अफरातफरी मची हुई है. हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बुरा हाल है. कुल्लू के पार्वती घाटी में बाढ़ की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बाढ़ की वजह से शुक्रवार को मलाणा-I जलविद्युत परियोजना द्वारा बनाया गया एक कॉफर डेम अचानक टूट गया. इस घटना का वीडियो डरा देने वला है.

पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से आ गई बाढ़

लगातार हो रही बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आई है. आसपास के इलाकों पर भी अब खतरा मंडराने लगा है. पार्वती घाटी से कुछ अस्थाई पुल बहने की भी जानकारी सामने आई है. वहीं कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी देखी जा रही है.

कुल्लू के लोगों से सतर्क रहने की अपील

गनीमत ये रही कि बांध टूटने की वजह से कोई बड़े हादसे की सूचना फिलहाल नहीं है. इस बीच जिले के ज्यादातर हिस्सों में बारिश अभी भी हो रही है. हालांकि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. उन्होंने कुल्लू के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील भी की गई है.

बाढ़ और भूस्खलन से कई सड़कों पर लगा था जाम

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन शुक्रवार को भी कई सड़कें अवरुद्ध हो गई थीं. जिसके बाद चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा और जाम की स्थिति पैदा हो गई. अधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ निवासी जयकिशन नाम का टैक्सी चालक मंडी जिले में पंडोह बांध के निकट कैंच मोड़ पर भूस्खलन के कारण घायल हो गया तथा उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. शिवाबदर मार्ग का एक हिस्सा धंस गया, जिससे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 21 अवरुद्ध हो गया और गांव से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया. सड़क के दोनों ओर फंसे वाहनों की कतार लग जाने से लंबा जाम लग गया और एहतियात के तौर पर वाहनों को पंडोह बांध पर रोक दिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh, Himachal Flood, Malana-I Hydroelectric Project, Malana Hydroelectric Project, Parvati River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com