विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2025

चोरी, छेड़खानी और रेप को कोशिश तक... जानें कोलकाता रेप केस के आरोपी मोनोजीत की क्राइम हिस्ट्री

कोलकाता गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा पर पहले भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई आरोप लगे लेकिन उस हर बार जल्दी जमानत मिल जाती थी. इस वजह से उसे लगने लगा कि ऐसी घटनाएं करने के बाद भी कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

कोलकाता रेप मामले में हुआ बड़ा खुलासा
कोलकाता:

कोलकाता में लॉ की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल चार को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.पुलिस की जांच के बीच मुख्य आरोपी 'मैंगो' मिश्रा को लेकर हर दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने NDTV को बताया है कि मुख्य आरोपी मोनोजी मिश्रा उर्फ 'मैंगो' मिश्रा पर पहले से भी 11 मामले दर्ज हैं. इन मामलों में चोरी,छेड़खानी और रेप जैसे मामले शामिल हैं. 

मामला दर्ज होने के तुरंत बाद मिली थी जमानत

सूत्रों के अनुसार इन मामलों में मोनोजीत मिश्रा को आरोप लगने के कुछ दिन बाद ही जमानत मिल जाती थी.यही वजह थी कि मोनोजीत ने इस तरह की घटनाओं को अपने लिए खिलवाड़ सा बना लिया था. कहा जाता है कि राजनीतिक सरंक्षण और गुस्सैल प्रवृति ने उसे एक हिस्ट्रीशीटर और सीरियल ऑफेंडर बना दिया है. 
मोनोजीत की क्राइम हिस्ट्री

मोनोजीत पर जो 11 केस पहले के दर्ज हैं उनमें

  • 4 केस छेड़खानी और रेप की कोशिश के हैं
  • 2019 में एक महिला के कपड़े उतारे
  • 2022 में एक महिला ने हमला करने ,चोरी करने और तोड़फोड़ के आरोप लगाए
  • 2017 में कालीघाट में एक शख्स पर हमला और हत्या की कोशिश का आरोप
  • 2020 में एक दोस्त के यहां नई साल की पार्टी में गैजेट्स और सामान चोरी करने का आरोप
  • मई 2024 में लॉ कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को पीटने का आरोप

ऐसे पकड़ा गया 'मैंगो'

25 जून को हुए लॉ कॉलेज छात्रा के गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी मनीजित मिश्रा ने अपराध करने के बाद कुछ भरोसेमंद साथियों को कॉलेज में रुककर कासबा पुलिस स्टेशन के आसपास निगरानी करने को कहा था. कॉलेज से पुलिस स्टेशन करीब एक किलोमीटर दूर है.

इसके बाद मैंगो दूसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी और  जैब अहमद के साथ कॉलेज से निकल गया.अगले दिन सुबह मोनोजित ने एक कॉलेज अधिकारी को कॉल किया और पुलिस के आने के बारे में पूछा. उसी दिन प्रमित ने एक वकील से संपर्क किया और दोनों ने कई कॉलेज के वरिष्ठ छात्रों से भी मदद मांगी.लेकिन उन्हें किसी ने मदद नहीं की.

कॉलेज के यूनियन रूम को बनाया शराब का अड्डा

मोनोजीत मिश्रा हर शाम यूनियन रूम में दोस्तों के साथ शराब पीता था, जो रूम कॉलेज की यूनियन के लिए था. वहां हर शाम मोनोजीत के दम पर दारू की महफिल सजती थी. इस बारे में बात करते हुए एनडीटीवी पर मोनोजीत की एक महिला बैचमेट ने बताया कि हां उसे हम जानते हैं. मैने कॉलेज में 2016  में एडमिशन लिया था और उसने साल 2017 में एडमिशन लिया. हमारे कॉलेज में उसका ये सेकेंड एडमिशन था. यहां आते ही उसकी हरकतें शुरू हो गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Gangrape, Kolkata Gangrape Case, Monojeet Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com