विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2021

कोलकाता पुलिस ने कोकीन मिलने के बाद पामेला गोस्वामी के ब्यूटी पार्लर की तलाशी ली

पूर्व फैशन डिजाइनर और कुछ समय तक अभिनेत्री रहीं गोस्वामी कथित तौर पर कोकीन रखने के मामले में 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में हैं.

कोलकाता पुलिस ने कोकीन मिलने के बाद पामेला गोस्वामी के ब्यूटी पार्लर की तलाशी ली
भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी (फाइल फोटो)
कोलकाता:

कोलकाता पुलिस ने कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी के कथित स्वामित्व वाले एक ब्यूटी पार्लर की रविवार को तलाशी ली. सूत्रों ने बताया कि पुलिस गोस्वामी को न्यू टाउन क्षेत्र स्थित ब्यूटी पार्लर ले गई और उनकी मौजूदगी में वहां तलाशी ली. पूर्व फैशन डिजाइनर और कुछ समय तक अभिनेत्री रहीं गोस्वामी कथित तौर पर कोकीन रखने के मामले में 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फंसाने में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के करीबी सहयोगी राकेश सिंह का हाथ है. 

पामेला गोस्वामी को ड्रग्स की लत है : कोलकाता पुलिस ने पिता के हवाले से कहा

गौरतलब है कि पामेला को उनके एक मित्र प्रदीप कुमार डे और उनके (पामेला के) निजी सुरक्षा गार्ड के साथ शुक्रवार को कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक पामेला के थैले और कार में लाखों रुपये मूल्य के 90 ग्राम कोकीन कथित तौर पर पाये जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. पामेला ने शहर की अदालत से लॉक-अप में ले जाए जाने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सीआईडी जांच चाहती हूं. भाजपा के राकेश सिंह, जो कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी हैं, को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. यह (मेरे खिलाफ) एक साजिश है.''

बंगाल: कोकीन के साथ BJP की युवा नेता पामेला गोस्वामी गिरफ्तार, पर्स और कार में छुपाने के आरोप

वहीं, भाजपा की प्रदेश कमेटी के सदस्य सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कोलकाता पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है तथा पामेला को सिखा-पढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि वह एक साल से अधिक समय से पामेला के संपर्क में नहीं थे और किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं संलिप्त हूं तो वे मुझे या कैलाश विजयवर्गीय या अमित शाह को बुला सकते हैं. मुझे लगता है कि पुलिस ने उसे सिखाया-पढ़ाया है.'' इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पूरा प्रकरण भाजपा के असली चेहरे को दर्शाता है. पार्टी महासचिव एवं राज्य में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘इससे पहले, उनकी (भाजपा की) एक नेता बच्चों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुई थीं. अब एक अन्य नेता ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई हैं. इससे सिर्फ यही साबित होता है कि भाजपा और उसके नेताओं का असली चेहरा क्या है.''

Video: पश्चिम बंगाल: मिनाखा में BJP की रथयात्रा के दौरान झड़प, बम फेंकने का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pamela Goswami, Pamela Goswami Cocaine Case, Kolkata Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com