महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गयाा है. इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बुधवार को दो समुदायों के लोगों में हिंसक झड़प भी हुई. इसमें दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई. इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. बता दें कि शहर के कई क्षेत्रों में हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
कोल्हापुर में आज का बंद हिंसक हो गया...
कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी चौक पर भारी भीड़ उमड़ी. भीड़ ने दोषी युवक को गिरफ्तार करने की मांग कर रही थी. इसी बीच भीड़ ने कोल्हापुर शहर में रैली करने का फैसला किया. पुलिस ने उनका विरोध किया और रैली की अनुमति नहीं दी. इसे लेकर विवाद बढ़ गया. गंजी गली में भीड़ ने पथराव किया. मटन मार्केट क्षेत्र में भी कुछ जगहों को नुकसान पहुंचा है. अंत में भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद महापालिका चौक इलाके में काफी तनावपूर्ण माहौल है. चौक जूतों से अटा पड़ा है. महाद्वार रोड, ताराबाई रोड, छत्रपति शिवाजी रोड, राजारामपुरी इलाके की सभी दुकानें शत प्रतिशत बंद हैं. पूरे कोल्हापुर शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है. हालांकि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन शहर में तनाव जरूर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी बयान में कहा गया, "औरंगजेब की तारीफ करने वालों के लिए महाराष्ट्र में कोई माफी नहीं है. पुलिस भी कार्रवाई कर रही है. साथ ही यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि लोग भी शांति बनाए रखें, कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं होगी. देवेंद्र फडणवीस ने गृह विभाग को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं