- NDTV से NCP प्रमुख शरद पवार की खास बातचीत
- कहा- मालूम था अजित और फडणवीस में बात चल रही है
- NCP प्रमुख बोले- नहीं पता था कि अजित ऐसा कोई कदम उठाएगा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि उन्हें पता था कि उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन उन्हें इस बात का ऐहसास नहीं था कि वे कुछ ऐसा कदम उठाएंगे. NDTV को दिए इंटरव्यू में शरद पवार ने कहा कि जब वह 23 नवंबर को सुबह 6.30 बजे अजित पवार को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के साथ शपथ लेते हुए देख रहे थे, तो हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि 'यह कहना बिल्कुल गलत है कि मेरी जानकारी के बिना ऐसा नहीं होता.'
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
शरद पवार ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करने की बात की थी. लेकिन पीएम मोदी ने न तो मुझे भारत के राष्ट्रपति के पद की पेशकश की और न ही मेरी बेटी सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की पेशकश की. हालांकि उन्होंने मुझसे यह कहा था कि वह अच्छा काम कर रही हैं.
Exclusive : सुप्रिया सुले बोलीं, '...मेरे पिता ने PM मोदी को विनम्रतापूर्वक 'न' कह दिया'
'चुनाव बाद हुई शिवसेना से बात'
शरद पवार (Sharad Pawar) से जब शिवसेना (Shiv Sena) के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद ही इस बारे में सभी बातें शुरू हुईं. शरद पवार ने कहा कि चुनाव से पहले शिवसेना के साथ गठबंधन के बारे में कभी नहीं सोचा था. चुनाव के बाद ही शिवसेना के साथ बातें शुरू हुईं. उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ काम करना बीजेपी के साथ काम करने से ज्यादा आसान है.
बता दें कि कई नाटकीय घटनाक्रमों के बाद महाराष्ट्र में Congresss- NCP और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार बनी है और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनाए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं