विज्ञापन

कोहरे के चलते कैंसिल हुई फ्लाइट तो 10 हजार रुपये तक मुआवजा! एयर इंडिया, इंडिगो में सफर करनेवाले जान लें

सर्दियों में कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट कैंसिल होने पर पैसेंजर्स को टिकट का रिफंड या दूसरी फ्लाइट मिल सकती है. कुछ परिस्थितियों में एयरलाइन को 5,000 से 10,000 रुपये तक मुआवजा भी देना पड़ सकता है. वहीं, ओवरबुकिंग के कारण बोर्डिंग नहीं मिलने पर पैसेंजर्स को 20,000 रुपये तक मुआवजा मिल सकता है. 

कोहरे के चलते कैंसिल हुई फ्लाइट तो 10 हजार रुपये तक मुआवजा! एयर इंडिया, इंडिगो में सफर करनेवाले जान लें
कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसिल या लेट हुई तो क्या मिलेगा मुआवजा? जानें अपने अधिकार
NDTV Graphics

Flight Cancelled Compensation: सर्दियों में घने कोहरे, स्मॉग और कम विजिबिलिटी के कारण एयर फ्लाइ्ट्स पर असर पड़ता है. कई बार फ्लाइट घंटों लेट हो जाती है, तो कभी एयरलाइन को फ्लाइट रद्द करनी पड़ती है. ऐसे में पैसेजर्स को आखिरी समय पर अपनी सफर की योजना बदलनी पड़ती है. हालांकि, फ्लाइट कैंसिल होने या यात्री को विमान में बोर्डिंग से मना करने की स्थिति में इंडिगो, एयर इंडिया समेत एयरलाइन कंपनियों की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं. नियमों के मुताबिक, यात्रियों को टिकट का रिफंड, दूसरी फ्लाइट और कुछ परिस्थितियों में मुआवजा भी मिल सकता है.

फ्लाइट कैंसिल होने पर क्या हैं आपके अधिकार?

अगर एयरलाइन को पहले से पता है कि फ्लाइट रद्द करनी पड़ सकती है, तो उसे कम से कम 2 हफ्ते पहले यात्री को इसकी जानकारी देनी होगी और दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करनी होगी. अगर फ्लाइट बुकिंग की तारीख से 2 हफ्ते से कम और तय फ्लाइट के 24 घंटे पहले तक रद्द होती है, तो एयरलाइन को मूल फ्लाइट के तय समय के दो घंटे के भीतर दूसरी फ्लाइट उपलब्ध करानी होगी या टिकट का पूरा रिफंड देना होगा.

यह भी पढ़ें | फ्लाइट का किराया बढ़ा तो बदला भारतीयों का मूड, यूरोप नहीं अब ये देश बने घूमने के लिए फेवरेट

वहीं, अगर फ्लाइट तय समय से 24 घंटे से भी कम समय पहले रद्द होती है, तो एयरलाइन को टिकट का रिफंड देने के साथ मुआवजा भी देना पड़ सकता है. मुआवजे की रकम फ्लाइट की अवधि के आधार पर तय होती है.

  • 1 घंटे से कम अवधि की फ्लाइट: एक तरफ का किराया और फ्यूल चार्ज या मैक्सिमम 5,000 रुपये.
  • 1 से 2 घंटे की फ्लाइट: एक तरफ का किराया और फ्यूल चार्ज या मैक्सिमम 7,500 रुपये.
  • 2 घंटे से ज्यादा की फ्लाइट: एक तरफ का किराया और फ्यूल चार्ज या मैक्सिमम 10,000 रुपये.

ओवरबुकिंग के कारण बोर्डिंग नहीं मिली तो क्या होगा?

कई बार एयरलाइन एक फ्लाइट में उपलब्ध सीटों से ज्यादा टिकट बुक कर लेती है. ऐसी स्थिति में अगर सभी पैसेंजर पहुंच जाते हैं, तो कुछ यात्रियों को बोर्डिंग से रोका जा सकता है. ऐसे मामलों में एयरलाइन को पहले पैसेंजर्स से अपनी सीट छोड़ने के लिए स्वेच्छा से आगे आने को कहना होगा. इसके बदले उन्हें कुछ लाभ दिए जा सकते हैं.

अगर कंफर्म टिकट होने के बावजूद किसी पैसेंजर को बोर्डिंग से मना कर दिया जाता है, तो मुआवजे के नियम इस तरह हैं:

  • 1 घंटे के भीतर दूसरी फ्लाइट: कोई मुआवजा नहीं मिलेगा.
  • 24 घंटे के भीतर दूसरी फ्लाइट: एक तरफ के किराये और फ्यूल चार्ज का 200 फीसदी या मैक्सिमम 10,000 रुपये मुआवजा.
  • 24 घंटे के बाद दूसरी फ्लाइट: एक तरफ के किराये और फ्यूल चार्ज का 400 फीसदी या मैक्सिमम 20,000 रुपये मुआवजा.
  • दूसरी फ्लाइट नहीं लेने पर: टिकट का पूरा रिफंड और मैक्सिमम 20,000 रुपये तक मुआवजा मिल सकता है.

इस तरह फ्लाइट कैंसिल होने या ओवरबुकिंग के कारण बोर्डिंग नहीं मिलने पर पैसेंजर्स के पास रिफंड और मुआवजे का ऑप्शन होता है. हालांकि, मुआवजे की एलिजिबलिटी घटना की परिस्थितियों और लागू एविएशन नियमों पर निर्भर करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flight, Flight Cancellation, Flight Delay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com