तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक प्रमुख दलाई लामा ने बुधवार, 2 जुलाई को इस बात की पुष्टि कर दी है की दुनिया को अब जल्द ही अगला दलाई लामा मिलने जा रहा है. इस पूरे मुद्दे पर पैनी नजर रखने वाले और दलाई लामा को अलगाववादी नेता मानने वाले चीन इस मुद्दे पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. चीन की प्रतिक्रियाओं के बीच भारत ने चीन को चुप कराने वाला एक बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि अगले दलाई लामा के मुद्दे पर कहा है कि अपने उत्तराधिकारी का फैसला दलाई लामा लेंगे, ये अधिकार सिर्फ और सिर्फ उनके पास ही है.
आपको बता दें कि दलाई लामा के पुनर्जन्म की परंपरा जारी रहेगी. हालांकि इस पूरे मुद्दे पर पैनी नजर रखने वाले और दलाई लामा को अलगाववादी नेता मानने वाले चीन ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दलाई लामा के पुनर्जन्म को चीन की केंद्र सरकार की मंजूरी लेनी होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
चीन की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने नए दलाई लामा को चुनने के लिए 18वीं शताब्दी में किंग राजवंश के सम्राट द्वारा शुरू की गई एक पद्धति का जिक्र करते हुए कहा था कि दलाई लामा, पंचेन लामा और अन्य महान बौद्ध हस्तियों के पुनर्जन्म को स्वर्ण कलश से पर्ची निकालकर चुना जाना चाहिए और केंद्र सरकार द्वारा एप्रूव किया जाना चाहिए.
इतिहास में दलाई लामा चुने जाने के कई तरीके अपनाए गए हैं. एक तरीका है जिसमें नाम एक स्वर्ण कलश से निकाला जाता है. लेकिन वह कलश आज चीन के पास है. मौजूदा समय में दलाई लामा ने चेतावनी दी है कि उसका बेईमानी से उपयोग किया जाएगा, तो इसमें "किसी भी आध्यात्मिक गुणवत्ता" का अभाव होगा. चीनी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि दलाई लामा के पुनर्जन्म का निर्णय चीन के कानूनों का पालन करके किया जाना चाहिए- उसके पास रखे सोने के कलश से ही अगले दलाई लामा का नाम निकलेगा और अगला दलाई लामा चीन की सीमा के अंदर ही पैदा होगा.
अपने उत्तराधिकारी का फैसला दलाई लामा लेंगे ये अधिकार सिर्फ और सिर्फ उनका है: मंत्री किरेन रिजिजू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं