आरएसएस के केरल में कार्यालय पर हमला (फाइल फोटो)
- केरल के पय्यानूर में 12 मई को एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या
- अध्यक्ष कुम्मणम राजशेखरन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
- पय्यानूर में आरएसएस स्वयंसेवक चूराकाडू बीजू की हत्या का जश्न मनाया था
कन्नूर:
केरल के पय्यानूर में 12 मई को एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर गलत रिपोर्ट फैलाने के आरोप में भाजपा केरल इकाई के अध्यक्ष कुम्मणम राजशेखरन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि माकपा छात्र शाखा के भारतीय छात्र संघ के जिला सचिव मोहम्मद सिराज की याचिका पर राजशेखरन के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए) दो समूहों के बीच वैमनस्व को बढ़ावा देने के तहत मामला दर्ज किया गया है.
राजशेखरन ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि माकपा कार्यकर्ताओं ने पय्यानूर में आरएसएस स्वयंसेवक चूराकाडू बीजू की हत्या का जश्न मनाया था.
राजशेखरन ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि माकपा कार्यकर्ताओं ने पय्यानूर में आरएसएस स्वयंसेवक चूराकाडू बीजू की हत्या का जश्न मनाया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kelara, RSS, BJP, Facebook